A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रात के बचे हुए चावल से सुबह नाश्ते में मिनटों में बना लें क्रिस्पी पकोड़े, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

रात के बचे हुए चावल से सुबह नाश्ते में मिनटों में बना लें क्रिस्पी पकोड़े, मांग मांग कर खाएंगे बच्चे, नोट करें विधि

Leftover Rice Pakora Recipe: अगर आप भी अपने बच्चे को कुछ नया और टेस्टी खिलाना चाहते हैं, तो रात के बचे चावल को सिर्फ थोड़े मसालों और तलने के तरीके से बदलकर इसे घर के पसंदीदा स्नैक में तैयार कर सकते हैं।

चावल क्रिस्पी पकोड़े- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @NAUSHKITCHENROUTINE चावल क्रिस्पी पकोड़े

रात के बचे हुए चावल का इस्तेमाल अक्सर मुश्किल लग सकता है, लेकिन इसे सुबह नाश्ते में एक मज़ेदार और स्वादिष्ट व्यंजन में बदलना बिलकुल आसान है। मिनटों में बन जाने वाले ये क्रिस्पी चावल पकोड़े बच्चों को इतना पसंद आएंगे कि वे बार-बार मांग करेंगे। हल्की कुरकुरी बनावट और झटपट तैयार होने वाली यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि नाश्ते में भी परफेक्ट है।  आइए जानते हैं इस आसान और झटपट रेसिपी की विधि।

चावल के पकोड़े के लिए सामग्री

2 कप पके हुए चावल, मैश किए हुए, तीन से चार उबाला हुआ आलू, 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, दो इंच अदरक का टुकड़ा, बारीक कटा हुआ,  बारीक कटा हुआ 1 बड़ा प्याज, 2 बड़े चम्मच कटा हुआ ताज़ा हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, डीप फ्राई करने के लिए तेल, परोसने के लिए टोमैटो केचप

चावल के पकोड़े बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: चावल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से मैश करें। अब थोड़ा सा मैश किया हुआ चावल एक कप में निकालें। बाकी के बचे हुए चावल को मिक्सर जार में डालकर एकदम स्मूथ पेस्ट लें।

  • दूसरा स्टेप: अब दो से तीन आलू को उबालें और फिर आलू को भी मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।

  • तीसरा स्टेप: अब चावल और आलू दोनों पेस्ट को आपस में मिलाएं और अच्छी तरह से फेंटें।

  • चौथा स्टेप: अब, इस मिश्रण में पीसा हुआ अदरक, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।

  • पांचवा स्टेप: अब, एक कड़ाही में पर्याप्त तेल गरम करें। और मिश्रण के छोटे-छोटे हिस्से गरम तेल में डालें और सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। उसके बाद सोखने वाले कागज़ पर एक्स्ट्रा निकाल लें।

  • छटवां स्टेप: अब, एक सर्विंग प्लेट में निकालें और टोमैटो केचप के साथ गरमागरम परोसें।

Latest Lifestyle News