अगर आपको सुबह के नाश्ते में कुछ खस्ता और चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आप मूंग दाल कचौड़ी बना सकते हैं। मूंग दाल कचौड़ी बनाते समय अक्सर फट जाती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे जिससे कचौड़ी बिल्कुल भी नहीं फटेगी। तो चलिए जानते हैं बिना फूली-फूली और खस्ता मूंग दाल कचौड़ी कैसे बनाएं?
कचौड़ी भरावन के लिए सामग्री
आधा कप मूंग दाल, 1 चम्मच सौंफ, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच हींग, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 2 चम्मच तेल, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा अदरक
आटे के लिए सामग्री
डेढ़ कप मैदा, आधा कप सूजी, आधा चम्मच नमक, आधा कप घी, गुनगुना पानी
कचौड़ी बनाने की विधि
-
सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। तय समय के बाद दाल से पानी निकाल दें और फिर उसे दरदरा पीस लें। पेस्ट ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए इस बता का ध्यान रखें।
-
अब, एक पैन में तेल गरम करें। इसमें हींग, जीरा और सौंफ डालने के बाद पिसी हुई दाल डालें और धीमी आंच पर भूनें। इसे तब तक भूनना है जब तक उसका कच्चापन न निकल जाए। इसके बाद, इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, गरम मसाला और नमक डालें और सभी मसालों को अच्छी तरह से मिला लें।
-
अब, एक बर्तन में मैदा और सूजी लें। इसमें नमक और तेल या घी डालकर गुनगुने पानी से आटा गूंथ लें। गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। लोई को हाथ की हथेली पर रखकर उंगलियों से किनारों को दबाते हुए कटोरी का आकार दें। अब इसमें भरावन भरें और किनारों को बंद करके गोल कर लें। जब इस तरिके से कचौड़ी बनाते हैं तब बेलना नहीं पड़ता है, बस इसे हाथ से हल्के से थोड़ा चपटा करें और ऐसे कचोरी फूटेगी भी नहीं।
-
आखिर स्टेप में कड़ाही में तेल गरम करें और कचौड़ियों को धीमी आंच पर तलें। इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा भूरा और खस्ता होने तक तलना है। सर्विंग के लिए गरमगरम कचौड़ी तैयार हैं
Latest Lifestyle News