1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लौकी की बर्फी के आगे एक तरफ से सारी मिठाइयां फेल, खाने वाले हो जाएंगे इस स्वाद के दीवाने, नोट करें रेसिपी

लौकी की बर्फी के आगे एक तरफ से सारी मिठाइयां फेल, खाने वाले हो जाएंगे इस स्वाद के दीवाने, नोट करें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 15, 2025 12:14 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 12:14 pm IST

Lauki Ki Barfi: मिठाई भी हेल्दी हो सकती हैं, जी हां आज हम आपको हेल्दी मिठाई यानि लौकी की बर्फी की रेसिपी बता रहे हैं। जो स्वाद में लाजवाब है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है। जानिए लौकी की बर्फी की रेसिपी।

लौकी की बर्फी रेसिपी- India TV Hindi
लौकी की बर्फी रेसिपी Image Source : INDIA TV

बर्फी तो आपने कई तरह की खाई होंगी लेकिन क्या कभी लौकी की बर्फी का स्वाद चखा है। लौकी की बर्फी खाने में बहुत टेस्टी लगती है। इसे व्रत उपवास में खाने के लिए खासतौर से बनाया जाता है। जन्माष्टमी के व्रत में लोग लौकी की बर्फी बनाकर खाते हैं। लौकी की हरे रंग की बर्फी बच्चों को भी खूब पसंद आती है। बाजार में कुछ दुकानों पर लौकी की बर्फी मिलती तो है लेकिन घर की बनी लौकी की बर्फी का स्वाद बिल्कुल अलग होता है।

लौकी की बर्फी दो तरह से बनाई जा सकती है एक पहले आप घर में दूध के खोया यानि मावा बनाकर बर्फी तैयार कर लें। दूसरा तरीका है कि दूध में ही लौकी को पकाकर गाढ़ा कर लें और बर्फी जमा लें। हम आपको मावा वाली लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। जो ज्यादा स्वादिष्ट लगती है।

लौकी की बर्फी बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बड़ी ताजा और कम बीज वाली लौकी ले लें। लौकी छीलकर धो लें और कद्दूकस कर लें। अगर लौकी में बीज ज्यादा बड़े और पके हों तो बीजों को निकाल दें। 

दूसरा स्टेप- 1 किलो लौकी की बर्फी बनाने के लिए आपको आधा किलो मावा की जरूरत होगी। आप बाजार से खरीदकर या घर में 2 लीटर फुल क्रीम दूध से आधा किलो मावा बनाकर तैयार कर सकते हैं। 

तीसरा स्टेप- अब एक कड़ाही में 1 स्पून देसी घी डालें और इसमें कद्दूकस की गई लौकी डालकर ढककर रख दें। लौकी को बीच में 1-2 बार चलाते रहें और गलने तक पकाएं। लौकी गल जाए तो उसमें करीब आधा किलो ही चीनी मिला दें और पानी को हल्का सूखने तक पकाएं। 

चौथा स्टेप- अब लौकी और चीनी वाले मिक्सचर में मावा डाल दें और इसे लगातर चलाते हुए मीडियम हाई फ्लेम पर पकाएं। जब लौकी का सारी पानी सूख जाए और लगे कि अब ये जमने के लिए सेट हो जाएगी। तो एक प्लेट को हल्का घी लगाकर ग्रीस कर लें।

पांचवां स्टेप- अब इस प्लेट में लौकी मावा और चीनी से तैयार मिक्स को डालें और बर्फी की तरह सेट कर लें। अब इसे ठंडा होने के लिए पंखे की हवा में रख दें और फिर बर्फी के पीस की तरह कट कर लें। ऊपर से चांदी की वर्क लगा सकते हैं।

छठा स्टेप- तैयार ही लौकी की बर्फी जो खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है और ये हेल्दी भी है। आप इसे त्योहार पर या व्रत में बनाकर खा सकते हैं। जन्माष्टमी के व्रत में लौकी की बर्फी खूब बनाकर खाते हैं। इसे प्रसाद में भी चढ़ा सकते हैं।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल