1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चटोरों के मुंह में आ जाएगा पानी, बनाकर खाएं बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी, फाटफट नोट कर लें रेसिपी

चटोरों के मुंह में आ जाएगा पानी, बनाकर खाएं बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी, फाटफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 15, 2025 04:32 pm IST,  Updated : Aug 15, 2025 04:32 pm IST

Bedmi Poori Sabzi Recipe: आलू पूरी के स्वाद से बोर हो गए हैं तो एक बार बेड़मी पूरी और हलवाई स्टाइल वाली ये सब्जी ट्राई करें। आपको मजा आ जाएगा। गेहूं के आटे से बेडमी पूरी तैयार होती हैं जानिए रेसिपी।

बेड़मी पूरी आलू की सब्जी- India TV Hindi
बेड़मी पूरी आलू की सब्जी Image Source : INDIA TV

मथुरा वृंदावन के हर गली मोहल्ले में आपको बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी खाने को मिल जाएंगी। ज्यादातर छोटे शहरों में बेड़मी पूरी का नाश्ता मिल जाता है। अगर आप नॉर्मल पूरी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो एक बार बेड़मी पूरी और आलू की सब्जी ट्राई करें। नॉर्मल गेहूं के आटे में दाल मिक्स करके बेडमी पूरी बनाई जा सकती हैं। अगर आप सिंपल तरीके से बेड़मी पूरी बनाना चाहते हैं तो हम आपके लिए एकदम सिंपल तरीका लाए हैं जिससे एकदम करारी और खस्ता बेड़मी पूरी और हलवाई जैसी आलू की सब्जी बनकर तैयार होगी। जानिए बेड़मी पूरी की रेसिपी। 

बेड़मी पूरी की रेसिपी

पहला तरीका- बाजार में दाल वाली बेड़मी पूरी मिलती है। 1 कप उड़द की दाल को भिगो दें और फिर लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर पीस लें। इसे आटे में गूंथ लें और आटे में नमक, 2 चम्मच तेल, जीरा और थोड़ी अजवाइन डाल दें। पूरी का आटा तैयार कर लें और इससे बेड़मी पूरी सेंक लें।

दूसरा तरीका- अगर आप बिना दाल के बना रहे हैं तो 1 कप गेहूं का आटा, आधा कप बेसन, 2 बड़े चम्मच सूजी, 1 बड़ा चम्मच तेल, बरीक कटा हरा धनिया, थोड़ी कसूरी मेथी, अजवाइन और जीरा, नमक डालकर आटा गूंथ लें। अब इस आटे से बेडमी पूरी बनाकर सर्व करें।

आलू की हलवाई स्टाइल सब्जी

पहला स्टेप- आलू को उबालकर छीलकर हाथ से मसल लें। आलू को मैथ करते वक्त कुछ टुकड़े छोड़ें बाकी सारे मैश कर दें। अब कड़ाही में थोड़ा तेल डाल, जीरा और हींग डालें। बारीक कटा एक प्याज और हरी मिर्च डालें। अब सारे सूखे मसाले जिसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, गरम मसाला तेल में डाल दें। थोड़ा पानी डालकर पकाएं और फिर मैश किए आलू मिला दें।

दूसरा स्टेप- सब्जी में अपने हिसाब से पानी डालें और मीडियम फ्लेम पर पकने दें। जब सब्जी बनकर तैयार हो जाए तो इसमें आमचूर पाउडर, काली मिर्च पाउडर डाल दें। अब बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। तैयार है बेड़मी पूरी से खाई जाने वाली हलवाई स्टाइल वाली सब्जी। सब्जी किसी बाउल में डालें और ऊपर से बेड़मी पूरी डालकर सर्व करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल