1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर गेहूं के आटे से मैदा कैसे तैयार करें, जान ले फिर कभी बाजार से नही खरीदेंगे

घर पर गेहूं के आटे से मैदा कैसे तैयार करें, जान ले फिर कभी बाजार से नही खरीदेंगे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Sep 11, 2026 02:48 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 02:49 pm IST

क्या आप भी बाजार से मैदा खरीदते हैं। अगर हां, तो आज से ही बंद कर दें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको घर पर गेहूं के आटे से मैदा बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

घर पर गेहूं के आटे से मैदा कैसे तैयार करें, जान ले फिर कभी बाजार की नही खरीदेंगे- India TV Hindi
घर पर गेहूं के आटे से मैदा कैसे तैयार करें, जान ले फिर कभी बाजार की नही खरीदेंगे Image Source : MAGNIFIC

मैदा का इस्तेमाल कई तरह के पकवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। खासकर त्योहारों के सीजन में। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और घर में तरह तरह के पकवान बनाए जाएंगे। इन पकवानों को बनाने में मैदा का इस्तेमाल किया जाएगा। मैदा से समोसे, मठरी, गुजिया से लेकर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में हममें से ज्यादातर लोग बाजार से मैदा खरीदते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले मैदा में मिलावट होती है। इसे सफेद बनाने के लिए बेंजॉयल पेरोक्साइड या ऑलॉक्सन जैसे केमिकल्स और ब्लीचिंग एजेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप घर पर गेहूं का इस्तेमाल कर प्योर पैदा बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं गेहूं के आटे से मैदा बनाने की रेसिपी। 

घर पर मैदा कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले आप गेहूं का आटा लें। मान लीजिए आपको आधा किलो मैदा निकालना है तो एक किलो आटा ले लें। 
  • इसके बाद एक बड़ा सा बाउल ले लें। इसके बाद एक मलमल का कपड़ा लें। कपड़ा बिल्कुल साफ होना चाहिए। 
  • अब इस कपड़े को बाउल के ऊपर अच्छी तरह बांध दें। इसके बाद चम्मच की मदद से बांधे हुए कपड़े पर आटा डालें और हाथ ही मदद से उसे अच्छी तरह छानें। 
  • इस बात का ध्यान रखें कि पूरा आटा नहीं छानना है। चोकर वाले हिस्से को दूसरे प्लेट में निकाल लें। 
  • आटे को हाथों की मदद से छानने के बाद कपड़े को हटाएं और फिर इसे दूसरे प्लेट में निकाल लें। बता दें कि एक किलो आटे से आधा किलो मैदा निकलेगा। बाकी बचे आटे को आप रोटी बनाने के लिए या फिर रोटी के परथन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • बचे आटे को रोटी बनाने के लिए इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। इससे आप हाई फाइबर वाली रोटी बना सकते हैं। 
  • जो मैदा निकला है उसे आप किसी डब्बे में स्टोर कर लें और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल