1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में बनाएं दही पनीर सैंडविच, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर है ये रेसिपी, नोट करें विधि

शाम के नाश्ते में बनाएं दही पनीर सैंडविच, प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर है ये रेसिपी, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Sep 11, 2026 05:55 pm IST,  Updated : Sep 11, 2026 05:55 pm IST

शाम के नाश्ते में अगर कुछ हेल्दी, टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो दही पनीर सैंडविच एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है

दही पनीर सैंडविच रेसिपी- India TV Hindi
दही पनीर सैंडविच रेसिपी Image Source : YOUTUEB - @ANYONE CAN COOK WITH DR.ALISH

अगर आपको शाम के समय भूख लगी है और आप चटर पटर की जगह कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो दही पनीर सैंडविच रेसिपी (Dahi Paneer Sandwich) बना सकते हैं। पनीर से जहां शरीर को प्रोटीन मिलता है, वहीं दही इसमें प्रोबायोटिक्स जोड़ता है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। ख़ास बता यह है कि यह स्वाद में टेस्टी लगता है और अनहेल्दी भी नहीं होता है। साथ ही आप इसे झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं दही पनीर सैंडविच बनाने की आसान विधि।

क्रीमी दही पनीर सैंडविच रेसिपी के लिए सामग्री: Ingredients for Dahi and paneer sandwich recipe

मैश किया हुआ 100 ग्राम पनीर, आधा कप हंग कर्ड, एक प्याज़ बारीक कटा हुआ, एक बारीक कटा टमाटर, हरी धनिया की चटनी, एक बड़े चम्मच सेजवान चटनी, एक बड़े चम्मच टोमैटो चटनी, थोड़ा सा ताज़ा हरा धनिया, 2 चम्मच चिली फ्लेक्स, दो चम्मच ऑरगैनो, ब्रेड स्लाइस, बटर ज़रूरत के अनुसार

क्रीमी दही पनीर सैंडविच बनाने का तरीका: How to make Dahi Paneer Sandwich

पहला स्टेप: क्रीमी दही पनीर सैंडविच बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में हंग कर्ड, मैश किया हुआ पनीर, एक प्याज़ बारीक कटा हुआ, एक बारीक कटा टमाटर, अपने मन पसंद की बार्क कटी हुई सब्जी, बारीक कटा थोड़ा सा ताज़ा हरा धनिया और नमक डालकर आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी मसालेदार फिलिंग बनकर तैयार है।

दूसरा स्टेप: अब ब्रेड स्लाइस लें और एक स्लाइस पर हरी धनिया की चटनी, सेजवान चटनी और टोमैटो चटनी को अच्छी तरह से स्प्रेड करें। अब उसके बाद, दही-पनीर की फिलिंग अच्छी तरह फैलाएँ। उसके बाद ऊपर से चिली फ्लैक्स और ऑरगैनो को छिड़कें। इससे स्वाद बेहद लहजवाब लगता है। अब, इसे ब्रेड के दूसरे स्लाइस से ढक दें। 

तीसरा स्टेप: अब इसे टोस्ट करने के लिए सैंडविच ग्रिलर गरम करें और ब्रेड के बाहरी हिस्से पर बटर लगाएँ। सैंडविच को दोनों तरफ से सुनहरा, कुरकुरा और अच्छी तरह पकने तक टोस्ट करें। जब यह अच्छी तरह टोस्ट हो जाए तब निकालकर आधा काट लें और अपनी पसंदीदा चटनी या डिप के साथ गरमा-गरम परोसें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल