A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह नाश्ते में बनाएं प्रोटीन और आयरन से भरपूर मूंग-पालक का चीला, स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन, नोट कर लें विधि

सुबह नाश्ते में बनाएं प्रोटीन और आयरन से भरपूर मूंग-पालक का चीला, स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन, नोट कर लें विधि

प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल और आयरन व विटामिन से भरपूर पालक का कॉम्बिनेशन इसे एक सुपरफूड नाश्ता बनाता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक चीला आपके दिन की शुरुआत के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

मूंग-पालक का चीला,- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL मूंग-पालक का चीला,

क्या आप भी हर सुबह नाश्ते में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी बनाने की सोचते हैं? तो आपकी तलाश मूंग-पालक के चीले पर खत्म होती है। यह न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद और पोषण का एक बेहतरीन मेल भी है। प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल और आयरन व विटामिन से भरपूर पालक का कॉम्बिनेशन इसे एक सुपरफूड नाश्ता बनाता है। यह स्वादिष्ट और पौष्टिक चीला आपके दिन की शुरुआत के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यहां जानें मूंग-पालक का चीला बनाने की पूरी विधि:

मूंग-पालक का चीला बनाने की सामग्री:

मूंग दाल बिना छिलके वाली 1 कप, पालक – 1 कप (बारीक कटा हुआ), अदरक – 1 इंच टुकड़ा,हरी मिर्च – 1-2, जीरा – 1/2 चम्मच,  हींग – 1/4 चम्मच, हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच, नमक – स्वादानुसार, पानी – आवश्यकतानुसार (घोल बनाने के लिए), घी – चीला सेकने के लिए

मूंग-पालक का चीला बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। आप चाहें तो इसे रात भर भी भिगो सकते हैं।दाल जब अच्छी तरह फूल जाए तो इसे पानी से निकाल लें। अब एक ब्लेंडर जार में भीगी हुई मूंग दाल, अदरक, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे, घोल न ज़्यादा गाढ़ा हो और न ज़्यादा पतला।

  • दुसरा स्टेप: पिसी हुई दाल के घोल में बारीक कटा हुआ पालक, जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यदि घोल ज़्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं। घोल की कंसिस्टेंसी इडली या डोसे के बैटर जैसी होनी चाहिए।

  • तीसरा स्टेप: अब, एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। तवे पर हल्का सा तेल या घी लगाएं। एक बड़ा चम्मच घोल लेकर तवे के बीच में डालें और धीरे-धीरे गोलाई में फैलाते हुए पतला चीला बनाएं। चीले को मध्यम आंच पर एक तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। जब किनारे हल्के ब्राउन होने लगें तो इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक सेक लें। गरमागरम मूंग-पालक के चीले को अपनी पसंद की चटनी, सॉस या दही के साथ परोसें। 

Latest Lifestyle News