1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. एक बार चख लेंगे ब्रोकली राइस तो भूल जाएंगे थाई करी का स्वाद, बच्चे बूढ़े रोज करेंगे खाने की मांग, नोट करें रेसिपी

एक बार चख लेंगे ब्रोकली राइस तो भूल जाएंगे थाई करी का स्वाद, बच्चे बूढ़े रोज करेंगे खाने की मांग, नोट करें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 02, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Jun 02, 2025 03:27 pm IST

आज हम आपके लिए ब्रोकली की एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। यह डिश बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को बेहद पसंद आएगी। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ब्रोकली राइस?

ब्रोकली राइस- India TV Hindi
ब्रोकली राइस Image Source : INDIA TV

रोज़ाना की लाइफ में लोग एक ही तरह का खाना खाकर बोर हो जाते हैं। एक ही तरह की डिश होने की वजह से बच्चे तो बच्चे बड़े भी ढंग से खाना नहीं खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए एक शानदार रेसिपी लेकर आए हैं। ब्रोकली से बनने वाली यह डिश यकीनन बच्चों से लेकर बुजुर्गों सभी को बेहद पसंद आएगी। आज, हम आपके लिए 'ब्रोकली राइस' की रेसिपी लाए हैं। यह न केवल स्वाद में लाजवाब लगती है बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ब्रोकली राइस? 

ब्रोकली राइस के लिए सामग्री:

ब्रोकली, पनीर 150 ग्राम, लहसुन - 4/5, पानी आधा कप, तेल, बेल मिर्च - 2 बड़े चम्मच, शिमला मिर्च - 2 बड़े चम्मच, उबला हुआ मक्का - 3 बड़े चम्मच, नमक - स्वादानुसार, काली मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच, रेड चिली, अजवायन - 1 छोटा चम्मच

ब्रोकली राइस बनाने का तरीका:

  • पहला स्टेप: सबसे पहले ब्रोकली को धोएं और फिर उसे काटें। अब गैस ऑन कर इसे उबलते पानी में डालें और नमक मिलाएं। जब यह बॉईल हो जाए तो गैस बंद कर दें। अब एक ग्राइंडर में पनीर के टुकड़े, 3-4 लहसुन, उबली हुई ब्रोकली और आधा कप पानी लें और पीसकर इसका स्मूथ पेस्ट बना लें और एक तरफ रख दें।

  • दुसरा स्टेप: अब, एक पैन में तेल गरम करें, उसमें लाल पीली शिमला मिर्च, शिमला मिर्च, उबले हुए मकई, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। अब इसमें ब्रोकली पनीर का स्मूथ मिश्रण डालें और 3-4 मिनट तक पकाएँ।

  • तीसरा स्टेप: चावल को 90% तक उबालें और एक तरफ रख दें। एक पैन लें और 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें पेरी पेरी मसाला, आधा चम्मच रेड चिलीज़, आधा चम्मच ऑर्गैनो और ताज़ा धनिया डालें। अब उसमें उबले हुए चावल डालें, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब, इसके ऊपर ब्रोकली पनीर का जो ग्रेवी तैयार किया है उसे डालें। ऊपर से थोड़ा कसा हुआ पनीर डालें और इसके ऊपर पेरी पेरी मसाला छिड़कें। आपका ब्रोकली राइस सर्विंग के लिए तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल