A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा बाजार जैसा स्वादिष्ट उपमा बनाना हुआ आसान, ये सीक्रेट ट्रिक बदल देगी स्वाद, नोट करें रेसिपी।

बाजार जैसा स्वादिष्ट उपमा बनाना हुआ आसान, ये सीक्रेट ट्रिक बदल देगी स्वाद, नोट करें रेसिपी।

Suji Upma Recipe: अगर आपको सुबह के नाश्ते में हेल्दी और कुछ हल्का फुल्का खाने का मन है तो आप सूजी का उपमा ट्राई कर सकते हैं।

सूजी का उपमा- India TV Hindi Image Source : INDIA TV सूजी का उपमा

अगर आपको सुबह के नाश्ते में हेल्दी और कुछ हल्का फुल्का खाने का मन है तो आप सूजी का उपमा ट्राई कर सकते हैं। यह रेसिपी कुछ मिनटों में बन जाती है और सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। खासकर, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए तो बेहद लाभकारी है। चलिए बताते हैं रवा का उपमा कैसे बनाया जाता है।

रवा उपमा बनाने के लिए सामग्री

सूजी- एक कप , तेल- 2 छोटा चम्मच, प्याज- 1, टमाटर-1, शिमला मिर्च- 1, गाजर-1, बीन्स- दो से तीन, उड़द दाल- 1 छोटा चम्मच, चना दाल- 1 छोटा चम्मच, राई-1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च- 2, करी पत्ता-4-5, नमक स्वादानुसार, धनिया पत्ती

रवा उपमा बनाने की विधि:

उपमा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पैन रखें और 1 चम्मच तेल डालें। अब इसमें 1 कप सूजी डाल दें और इसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें। जब भून जाए तब उसे एक प्लेट में निकाल कर रख दें। 

दोबारा से पैन में एक बड़ा चम्मच तेल डालें। अब इसमें एक छोटा चम्मच चना दाल, एक छोटा चम्मच उड़द दाल और राई डालकर भूनें। उसके बाद इसमें दो हरी मिर्च और करी पत्ते डालें। अब इसमें प्याज को बारीक काटकर डालें और ब्राउन होने तक चलाएं। 

जब गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसमें सब्जियां मटर, बीन्स, गाजर, शिमला सब एक साथ मिलाएं। अब सब्जियों को पकने तक भूनें। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें। जब ये पक जाएं तब इसमें कटा हुआ टमाटर डाल दें। अब इन्हें कुछ मिनट तक ढंककर पकाएं। अब इसमें भुना हुआ सूजी डाल दें और मिक्स करें। आखिर में गर्म पानी डालें और पकने दें। आखिरी में बारीक कटी धनिया से गार्निश करें। आपक उपमा तैयार है। 

Latest Lifestyle News