lemon water with chia seeds: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। जबकि, कई बार बस डाइट कंट्रोल कर लें तो इस काम को आसानी से किया जा सकता है। इसके अलावा आपको उन चीजों पर फोकस करना है जो कि फैट मेटाबोलिज्म को तेज करें और शरीर में जमा चर्बी को घटाने लगे। तो, आज हम आपको एक ऐसा देसी उपाय बताने जा रहे हैं जो कि शरीर के लिए तेजी से काम करते हैं। ये न सिर्फ वजन घटाते हैं बल्कि, फैट बर्निंग में भी मददगार है और ये है नींबू पानी और चिया सीड्स।
नींबू पानी और चिया सीड्स का सेवन कैसे करें-How to have lemon water with chia seeds
नींबू पानी और चिया सीड्स का आप दो प्रकार से सेवन कर सकते हैं। पहले तो, आपको नींबू पानी बनाना है और फिर इसमें चिया सीड्स को मिलाना है। थोड़ी देर इसे छोड़ दें और फिर शहद मिलाकर इसे लें।
वेट लॉस के लिए नींबू पानी और चिया सीड्स के फायदे-benefits of lemon water with chia seeds for weight loss
1. फैट मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है
फैट मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में नींबू पानी और चिया सीड्स दोनों ही फायदेमंद है। नींबू पानी की खास बात ये है कि इसमें साइट्रिक एसिड होता है जो कि चर्बी कम करने में मददगार है। दूसरा, चिया सीड्स में फाइबर है और ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इस प्रकार से ये दोनों मिलकर वेट लॉस में तेजी से मदद करते हैं।
Image Source : freepikchia_seeds_with_lemonade
2. फाइबर से भरपूर
फाइबर से भरपूर चीजें वेट लॉस के लिए हमेशा तेजी से मदद करती हैं। बस आपको इसे खाने का सही तरीका जान लेना चाहिए। जब आप चिया सीड्स को पानी में भिगोकर रखते हैं तो ये एक जेल कंपाउंड फॉर्म करता है जो कि शरीर की चर्बी से चिपक जाता है और इससे शरीर से बाहर निकालने का काम करता है।
3. पेट साफ करने में मददगार
पेट साफ करने में चिया सीड्स और नींबू पानी, दोनों ही कारगर तरीके से काम करता है। ये दोनों कंपाउंड मिलकर पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाते हैं और खाना पचने की गतिविधियों तो तेज करते हैं। फिर ये मल में थोक जोड़ने का काम करता है और इसे शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इस तरह ये पेट साफ करने में मददगार है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News