Sattu ki mathri recipe: सत्तू की मठरी को आप बना लें तो लंबे समय तक इसे खा सकते हैं। दरअसल, ये इतनी टेस्टी मठरी होती है कि आप हर बार चाय के साथ इसी ही खाएंगे और इसका स्वाद फूल नहीं पाएंगे। इसके अलावा अगर आपके घर कोई आ जाए तो भी आप इसे चाय और नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। बस आपको सत्तू की मठरी बनाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसमें कुछ ऐसी चीज न डालें जो कि इसे जल्दी खराब कर दे। तो, आइए जानते हैं सत्तू की मठरी बनाने का आसान तरीका और फिर जानेंगे स्टोर कैसे करें।
सत्तू की मठरी कैसे बनाएं?
सत्तू की मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको सत्तू को तैयार करना होगा और इसके बाद मठरी के लिए आप मैदा तैयार कर सकते हैं। तो,
-सत्तू का मसाला तैयार करने के लिए लहसुन और अदरक को कूट लें।
-फिर सरसों तेल में हरी मिर्च, लहसुन और अदरक को पकाकर रख लें।
-इसके बाद आपको करना ये है कि सत्तू लें और इसमें हरी मिर्च, लहसुन और अदरक वाला सरसों तेल मिला लें।
-अब इसमें काली मिर्च कूटकर मिला लें।
-ऊपर से अजवाइन, काला नमक, नमक और अचार का मसाला डालें।
-अब अच्छी से हाथों की मदद से इसे मिलाकर रख लें।
-बस ध्यान दें कि इसमें प्याज और नींबू न मिलाएं।
Image Source : sociallong lasting snacks
मठरी का आटा ऐसे करें तैयार
अब मैदा लें और इसमें थोड़ा सा तेल, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं। थोड़ा सा कसूरी मेथी मिलाएं और फिर मैदे को अच्छी तरह से मिलाएं। मिलाते-मिलाते इसमें पानी डालकर गूंद लें और इसके आटा तैयार करें।
अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और जैसे कचौड़ियों को आप भरते हैं वैसे इसे भरकर रख लें। बस इसकी साइज छोटी-छोटी हो। इसके बाद इसे गर्म तेल में तल लें। तलने के बाद इसे बेकिंग पेपर में थोड़ी रखें। जब ये हल्का सा ठंडा हो जाए तो इसे एयर टाइट कंटेनर में बंद करके रख लें। तो, इस तरह तैयार हो गई आपकी सत्तू की मठरी। आप इसे गर्म-गर्म भी खा सकते हैं और बाद में भी चाय के साथ इसे ले सकते हैं।
Latest Lifestyle News