1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेकफास्ट में बनाएं मसाला ओट्स, स्वाद में लाजवाब, वेट लॉस में कारगर

ब्रेकफास्ट में बनाएं मसाला ओट्स, स्वाद में लाजवाब, वेट लॉस में कारगर

अगर आप सुबह ब्रेकफास्ट में कुछ ऐसा नाश्ता करना चाहते हैं जो खाने में भी स्वादिष्ट हो और वेट लॉस में भी कारगर हो तो मसाला ओट्स बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपके लिए आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।

ब्रेकफास्ट में बनाएं मसाला ओट्स, स्वाद में लाजवाब, वेट लॉस में कारगर - India TV Hindi
Image Source : PATEL BROTHERS/YOUTUBE ब्रेकफास्ट में बनाएं मसाला ओट्स, स्वाद में लाजवाब, वेट लॉस में कारगर

आज के समय में मोटापा एक बहुत कॉमन प्रॉब्लम है। हर चौथा व्यक्ति इस समस्या से परेशान हैं। ऐसे में लोग वजन घटाने के लिए अपनी डाइट में बदलाव करते हैं और इसकी शुरुआत सुबह से ही हो जाती है। सुबह का ब्रेकफास्ट अगर हेल्दी हो तो वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है। ऐसे में ब्रेकफास्ट में आप मसाला ओट्स ट्राय कर सकते हैं। ये खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है साथ ही इसे बनाना भी आसान होता है। यहां हम आपके लिए मसाला ओट्स की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। 

सामग्री

  • ओट्स: 1 कप 
  • सब्जियां: 1/2 कप बारीक कटी गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, हरी मटर
  • टमाटर: 1 बारीक कटा हुआ
  • प्याज: 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च: 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक-लहसुन पेस्ट: 1/2 छोटा चम्मच
  • मैगी मसाला
  • हल्दी एक चुटकी
  • सरसों का तेल या घी
  • पानी: 2.5 से 3 कप
  • गार्निशिंग के लिए हरा धनिया 

बनाने का तरीका

स्टेप 1: सबसे पहले एक कढ़ाई में प्लेन ओट्स को 2-3 मिनट के लिए हल्की आंच पर सूखा भून लें और एक प्लेट में निकाल लें। इससे ओट्स का चिपचिपापन खत्म हो जाएगा।

स्टेप 2: अब उसी कढ़ाई में 1 चम्मच घी या तेल गरम करें। इसमें जीरे का तड़का लगाएं। इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च, प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

स्टेप 3: अब इसमें टमाटर और बाकी कटी हुई सब्जियां गाजर, मटर, शिमला मिर्च डालें। थोड़ा सा नमक मिलाकर ढक दें ताकि सब्जियां हल्की नरम हो जाएं।

स्टेप 4: जब सब्जियां पक जाएं, तब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर इसे अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 5: अब इसमें 3 कप पानी डालें और उबाल आने दें। उबाल आते ही भुने हुए ओट्स डालें और अच्छी तरह चलाएं।

स्टेप 6: आंच धीमी करके इसे 4-5 मिनट तक पकने दें। ओट्स सारा पानी सोख लेगा और गाढ़ा हो जाएगा।

स्टेप 7: गैस बंद करें, ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया डालें। आपका गरमा-गरम स्वादिष्ट मसाला ओट्स तैयार है। इसे सर्व करें और इसका आनंद उठाएं। 

Latest Lifestyle News