रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो डिनर में सरसों वाली बेसन की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। सरसों का चटपटा स्वाद और बेसन का देसी फ्लेवर इस सब्जी को बेहद स्वादिष्ट बनाता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?
सरसों वाले बेसन की सब्जी के लिए सामग्री
बेसन रोल के लिए सामग्री: बेसन 2 कप, पानी 1 कप, धनिया पत्ती 2 चम्मच, हरी मिर्च 3, लहसुन की कलियाँ 8, हल्दी पाउडर 1/3 चम्मच, स्वादानुसार नमक
सरसों के पेस्ट के लिए सामग्री: बड़ी सरसों के दाने 4 चम्मच, लहसुन - 25 ग्राम, जीरा - 1 चम्मच, धनिया के दाने - 1/2 चम्मच, अदरक - 2 इंच, हरी मिर्च - 3 से 4, हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच, पानी
करी के लिए सामग्री: टमाटर 3, पानी 2 कप, तेल आधा कप, धनिया पत्ती 2 चम्मच , हरी मिर्च 2, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, , लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार
सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री?
-
पहला स्टेप: सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाने के लिए, सबसे पहले बेसन में पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। धनिया पत्ती, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ लहसुन, हल्दी पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें और अच्छी तरह से फेंटें। अब गैस ऑन कर, एक पैन में रखें और उस पर चीला बना लें। जब चीला बन जाए तो एक एक चीला को रोल कर के उसे काटें। आप, अपने मन पसंद का कोई भी शेप बना लें।
-
दूसरा स्टेप: एक मिक्सर जार में 4 चम्मच बड़ी सरसों, लहसुन 25 ग्राम, एक चम्मच जीरा, आधा चमच्च साबुत धनिया, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और पानी डालकर मिलाएं। अब इसे मिक्सर जार में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
-
तीसरा स्टेप: अब, एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का भूनें। फिर उसमें सरसों का पेस्ट डालें और मीडियम आंच पर तेल छोड़ने तक पकाएं। अब, टमाटर का पेस्ट डालें और फिर जब मसाला पक जाए तब उसमें पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
-
चौथा स्टेप: जब मसाले का पानी हल्का गाढ़ा हो जाए तब उसमें बेसन के रोल्स को डालें और पांच मिनट तक पकाने के बाद, गैस बंद कर दें। आपकी सरसों वाली बेसन की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरम गरम चावल के साथ सर्व करें।
Latest Lifestyle News