किचन में रखे दूध को अगर समय समय पर न उबाला जाए तो वो फट जाता है। ऐसे में कुछ लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं या फिर इसका छेना बना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो फटे लुक से आप आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस रेसिपी के जरिए आप फटे हुए दूध का इस्तेमाल एक बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ता बनाने में कर सकते हैं। आप फटे हुए दूध से सॉफ्ट एंड स्पंजी इडली तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान है। फटे हुए दूध और सूजी के कॉम्बिनेशन से बनने वाली ये डिश खाने में कमाल लगती है और ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यहां इसकी रेसिपी दी गई है। बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें रेसिपी।
सामग्री
- फटा दूध
- सूजी-1 कप
- ईनो या बेकिंग सोडा
- नमक
बनाने का तरीका
स्टेप 1
सबसे पहले फटे हुए दूध को लें। इसके बाद इसमें एक कप सूजी, नमक डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। मिक्स करने के बाद इसे 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
स्टेप 2
समय पूरा होने के बाद आप देखें कि बैटर बहुत गाढ़ा हो गया है। तो इसे हल्का पतला करने के लिए इसमें पानी डालें।
स्टेप 3
इसके बाद इसमें एक पैकेट ईनो या फिर आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
स्टेप 4
अब इडली स्टैंड लें और उसमें तैयार बैटर को डालें। जब सभी में बैटर डाल दें। तो इसके बाद कुकर में थोड़ा सा पानी गर्म करें और इडली स्टैंड को उसमें डाल दें।
स्टेप 5
5-6 मिनट बाद गैस बंद करें और इडली स्टैंड को बाहर निकाल लें। इसे तुरंत सांचे से न निकालें, लगभग 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें।
स्टेप 6
इसके बाद एक गीले चम्मच या टूथपिक की मदद से इडली के किनारों को ढीला करते हुए निकालें। फिर इसे नारियल की चटनी के साथ खाएं। इसे आप मूंगफली की चटनी के साथ भी खा सकते हैं।
Latest Lifestyle News