पीनट बटर खाने का तरीका: पीनट बटर (peanut butter for breakfast) के बिना कई लोगों का नाश्ता ही नहीं होता है। दरअसल,ये हाई प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर है जो कि ब्रेन ही नहीं बल्कि, शरीर के कई अंगों को अपने हेल्दी तेल से नरिश करता है। ये आपकी हड्डियो को स्वस्थ रखता है,स्टैमिना बढ़ाता है और मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने में मददगार है। इसलिए, वजन बढ़ाने वाले लोग इसे आराम से खा सकते हैं। दरअसल, जो लोग शरीर से दुबले-पतले हैं और अपनी मांसपेशियां बढ़ाना चाहते हैं पीनट बटर का सेवन (peanut butter for weight gain) ऐसे लोगों के लिए हेल्दी नाश्ता हो सकता है। कैसे, तो जानते हैं इसकी तीन रेसिपी।
वेट गेन के लिए नाश्ते में पीनट बटर खाने का तरीका-Weight gain peanut butter recipes for breakfast in hindi
1. पीनट बटर बनाना ओटमील-Oatmeal banana peanut butter
पीनट बटर बनाना ओटमील तेजी से वेट गेन करने में मददगार हो सकती है। आपको करना ये है कि ओट्स को दूध में मिलाकर पकाएं और इसमें 2 चम्मच पीनट बटर मिला लें। फिर ऊपर से इसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स के साथ 2 केला काटकर मिला लें और फिर आराम से बैठकर इसे खाएं। नाश्ते के लिए ये हेल्दी और हाई प्रोटीन से भरपूर है जिसका सेवन आपको पेट भरने के साथ स्टैमिना बिल्डअप में मददगार हो सकता है।
Image Source : socialpeanut butter recipes for weight gain
2. पीनट बटर स्मूदी-Peanut butter smoothie
पीनट बटर स्मूदी पीने में काफी टेस्टी होता है। ये हाई प्रोटीन ड्रिंक है। इसे बनाने के लिए दूध में चिया सीड्स मिलाकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। इसके बाद ऊपर से पीनट बटर मिलाएं और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर एक बार फिर ब्लेंड कर लें। इसके बाद इस स्मूदी को नाश्ते में पिएं। रेगुलर इसे पीना आपका वजन तेजी से बढ़ाने में मदद कर सकती है।
3. पीनट बटर हनी राइस-Peanut Butter Honey Rice
पीनट बटर हनी राइस बनाने के लिए आप रात में बचे हुए चावल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना ये है कि चावल को हल्का गर्म करके इसमें पीनट बटर और ऊपर से शहद मिलाना है। अब इसे थोड़ा और अच्छे से मिलाएं और फिर इस बटर राइस को नाश्ते में खाएं। चावल कार्ब्स से भरपूर है और पीनट बटर, प्रोटीन से भरपूर है जो कि आपका वजन बढ़ाने में मददगार है।
Latest Lifestyle News