1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हरतालिका तीज 2023 पर प्रसाद में बनाएं ये 2 देसी पकवान, नहीं पड़ेगी बाहर से मिठाई खरीदकर लाने की जरूरत

हरतालिका तीज 2023 पर प्रसाद में बनाएं ये 2 देसी पकवान, नहीं पड़ेगी बाहर से मिठाई खरीदकर लाने की जरूरत

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 15, 2023 06:00 am IST,  Updated : Sep 15, 2023 06:00 am IST

Hariyali Teej Prasad: हरितालिका तीज पर आप बाहर से मिठाई खरीदकर लाने की जगह प्रसाद में इन चीजों को बना सकते हैं। जानते हैं इनकी रेसिपी।

Hariyali Teej Prasad- India TV Hindi
Hariyali Teej Prasad Image Source : SOCIAL

Hariyali Teej Prasad: हरितालिका तीज स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखकर महादेव और पार्वती जी की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान भोग में तरह-तरह की मिठाइयां और फलों को चढ़ाया जाता है। ऐसे में आप बाहर से मिठाई खरीदकर लाने की जगह, घर में मीठे पकवान बना सकते हैं, जैसे खीर और दूध से बना पेड़ा। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में भोग के लिए ये दो देसी पकवान बनाए जाते हैं और प्रसाद में चढ़ाए जाते हैं। तो, आइए जानते हैं इन पकवानों और इनकी रेसिपी के बारे में विस्तार से।

हरतालिका तीज 2023 प्रसाद में बनाएं ये 2 देसी पकवान-Hariyali Teej Prasad in hindi

1. मालपुआ 

मालपुआ को आप इस अवसर पर आराम से बना सकते हैं। दरअसल, मालपुआ बनाने के लिए आप मैदा, सूजी और आटा में से किसी एक का भी प्रयोग कर सकते हैं। फिर आपको इसमें गुड़ या चानी का पाउडर मिलाकर अच्छे से फेंटना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा दूध, केसर, 2 केला मैश करके, ड्राई फ्रूट्स काटकर और इलायची को कूटकर मिलाएं। सबको अच्छे से फेंट लें और लगभग 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक साफ कढ़ाई में घी डालें और मालपुआ बनाएं। 

gujiya
Image Source : SOCIALgujiya

Makeup Kit हमेशा पर्सनल रखें, दूसरों का शेयर करेंगे तो हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

2. गुजिया

गुजिया, एक पारंपरिक पकवान है जिसे आप दूध के मावा या फिर सिर्फ नारियाल और ड्राई फ्रूट्से से भी बना सकते हैं। इसके अलावा इसकी फीलिंग के लिए आप सूजी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आपको करना ये है कि तय कर लें कि आपको गुजिया के अंदर भरना क्या है। जैसे अगर आप मावा का बना रहें है तो इसे कड़ाही में डालकर गर्म करके हुए ड्राई  फ्रूट्स, इलायची और चीनी पीस कर मिला लें। इसके बाद मैदा का आटा बनाएं और फिर पूरी बेल कर गुजिया तैयार करें और इसके अंदर मावा की फीलिंग करें। इसके बाद इस तेल या घी में तल लें। दूसरा, तरीका है कि आप गुजिया के अंदर चीनी न मिलाएं बल्कि इसकी चाशनी में गुजिया को भिगोकर रखें।

नाश्ते में खाने के लिए परफेक्ट हैं ये 3 फल, स्मूदी हो या टोस्ट किसी भी तरह से करें डाइट में शामिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल