1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कन्या पूजन के दिन बनाएं स्वादिष्ट हलवा, सूजी भूनने से लेकर चाशनी तक, नोट कर लें पूरी रेसिपी

कन्या पूजन के दिन बनाएं स्वादिष्ट हलवा, सूजी भूनने से लेकर चाशनी तक, नोट कर लें पूरी रेसिपी

नवरात्रि में कन्या पूजन के भोग में हलवा पूरी और काले चने बनाए जाते हैं। मुलायम हलवा बनाने के लिए आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इससे सूजी का हलवा न तो चिपचिपा बनेगा और न ही ज्यादा कड़ा होगा। नोट कर लें सूजी हलवा की पूरी रेसिपी।

कन्या पूजन के लिए हलवा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कन्या पूजन के लिए हलवा

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन किया जाता है। इस दिन घरों में हलवा पूड़ी और काले चने बनाए जाते हैं। माता रानी को सूजी के हलवा का भोग लगाया जाता है। बच्चों को भी हलवा का स्लाद सबसे ज्यादा पसंद आता है। हालांकि इसके लिए हलवा अच्छा बना होना चाहिए। कई बार लोगों का सूजी का हलवा चिपचिपा सा बनता है और कई बार सूखा हुआ, जिससे स्वाद भी बदल जाता है। परफेक्ट सूजी का हलवा बनाने के लिए पानी, चीनी और सूजी की सही मात्रा होना जरूरी है। हम आपको पूरा नाप और सूजी का एकदम दानेदार टेस्टी हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। आप इस बार सूजी का हलवा बनाने के लिए इस रेसिपी को फॉलो करें।

सूजी का हलवा बनाने के लिए सामग्री

  • सूजी- 250 ग्राम या 1 कप या कटोरी 
  • चीनी- 250 ग्राम, सूजी और चीनी बराबर
  • घी- 150 ग्राम
  • पानी- 750 ग्राम यानि सूजी का तीन गुना

सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी

पहला स्टेप- हलवा के लिए सूजी को किसी पैन या कड़ाही में डालकर थोड़ा गर्म होने दें। अब इसमें देसी घी डालकर हलवा को अच्छी तरह से भून लें। सूजी भुनने के बाद रंग गोल्डन ब्राउन हो जाएगा और अलग सी खुशबू आने लगेगी। सूजी को लगातार 8-10 मिनट के लिए भूनना है। 

दूसरा स्टेप- दूसरी ओर गैस पर एक पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बना लें। चीनी के पानी में घुलने तक ही इसे पकाना है। हलवा के लिए आपको तार वाली चाशनी नहीं बनानी है। फ्लेवर के लिए चाशनी में इलाइची पाउडर और थोड़े केसर के धागे डाल दें। अब तैयार की गई चाशनी को भुनी हुई सूजी में आधा डाल दें और सूजी को मिक्स करते हुए चलाएं।

तीसरा स्टेप- धीरे-धीरे पूरी चाशनी को सूजी में डालकर मिलाएं और चलाते हुए हलवा को पकाएं। आपको जितना गाढ़ा हलवा खाना है उसे उतना ही पकाएं। गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटे मेवा डालकर सूजी का गर्मागरम हलवा सर्व करें। इस तरह से बना हलवा एकदम परफेक्ट बनेगी और स्वाद भी बेहतरीन आएगा। ऊपर से घी डालकर सर्व करें।

Latest Lifestyle News