माना जाता है कि गणपति बप्पा को मोदक बहुत पसंद है। यही वजह है कि गणेश चतुर्थी के मौके पर ज्यादातर लोग बप्पा को भोग में मोदक चढ़ाते हैं। अगर आप भी इस बार बप्पा के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इनमें से किसी भी एक रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। आइए मावा मोदक, चॉकलेट मोदक और नारियल मोदक की रेसिपीज के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
मावा मोदक की रेसिपी
मावे से मोदक बनाना बेहद आसान है। घर पर मावा मोदक बनाने के लिए आपको मिल्कमेड, दूध, चावल का आटा और मक्खन की जरूरत पड़ेगी। मोदक के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिए मलाईदार और नरम मावा मोदक का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।
कैसे बनाएं चॉकलेट मोदक?
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आप चॉकलेट मोदक भी बना सकते हैं। अगर आपने अभी तक चॉकलेट मोदक की रेसिपी को ट्राई नहीं किया है, तो इस बार गणेश चतुर्थी पर आपको इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। चॉकलेट मोदक बनाने के लिए आपको खोया, चीनी, इलायची पाउडर और चॉकलेट कंपाउंड (कद्दूकस की हुई चॉकलेट) की जरूरत पड़ेगी। महज आधे घंटे के अंदर आप चॉकलेट मोदक तैयार कर सकते हैं।
नारियल मोदक की रेसिपी
क्या आपने कभी नारियल के मोदक की रेसिपी ट्राई की है? इस बार गणपति बप्पा के लिए नारियल की बर्फी की जगह नारियल के मोदक बनाकर देखें। नारियल मोदक बनाने के लिए आप फ्रेश कद्दूकस किया हुआ नारियल, मिल्कमेड, चीनी, घी, इलायची पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोदक बनाने का तरीका लगभग वही रहेगा, बस इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री बदल जाएगी।
Latest Lifestyle News