जन्माष्टमी के दिन मिगी पाग यानी खरबूजे के बीज और नारियल गोले से बनाई जाने वाली मिठाई से भगवान कृष्ण को भोग लगाया जाता है। आइए इस मिठाई को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री के बारे में जानते हैं। खरबूजे के बीज और नारियल गोले का पाग बनाने के लिए आपको 100 ग्राम सूखा नारियल, 100 ग्राम खरबूजे के बीज, 400 ग्राम चीनी, हाफ छोटी स्पून इलायची पाउडर, हाफ छोटी स्पून जायफल पाउडर और घी की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- एक पैन को गर्म कर इसमें खरबूजे के बीज डालकर इन्हें अच्छी तरह से भून लीजिए। खरबूजे के बीजों को भूनने के बाद आप इन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
दूसरा स्टेप- अब आपको दूसरे पैन में कद्दूकस किए हुए सूखे नारियल को भी भून लेना है और फिर एक बर्तन में निकालकर ठंडा होने देना है।
तीसरा स्टेप- इसके बाद एक कड़ाही में चीनी और हाफ कप पानी डालिए और फिर चीनी के घुलने तक इस मिक्सचर को पकने दीजिए। जब ये चाशनी गाढ़ी होने लगे, तब आप आंच को धीमा कर सकते हैं।
चौथा स्टेप- अब आप इस कड़ाही में नारियल, खरबूजे के बीज, इलायची पाउडर और जायफल पाउडर एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- अब आपको एक ट्रे में अच्छी तरह से घी लगाना है। जब ये मिक्सचर थोड़ा ठंडा हो जाए, तब आप इसे घी वाली ट्रे में फैला दीजिए।
छठा स्टेप- इस मिक्सचर को सेट होने में लगभग 5 मिनट लगेंगे। अब आप इस मिक्सचर को बर्फी के पीस में काट सकते हैं।
लगभग आधे घंटे के बाद बर्फी के सभी पीस को अलग-अलग कर लीजिए। यकीन मानिए इस रेसिपी को फॉलो कर बनाया गया मिगी पाग या फिर खरबूजे के बीज और नारियल गोले का पाग मुंह में जाते ही घुल जाएगा। आप इस रेसिपी को जन्माष्टमी के दिन ट्राई करके देख सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
घर पर बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाले पेड़े, इस कृष्ण जन्माष्टमी फॉलो करें ये रेसिपी |
|
सहजन के पत्तों की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें, दूर हो जाएगी प्रोटीन-कैल्शियम की कमी |