1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. राखी पर घर में बनाएं भाई की पसंद का कलाकंद, खाते-खाते मन नहीं भरेगा, घेवर से भी टेस्टी लगता है, नोट कर लें रेसिपी

राखी पर घर में बनाएं भाई की पसंद का कलाकंद, खाते-खाते मन नहीं भरेगा, घेवर से भी टेस्टी लगता है, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 08, 2025 09:26 pm IST,  Updated : Aug 08, 2025 09:26 pm IST

क्या आप भी इस बार रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं? अगर हां, तो आपको कलाकंद की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं कलाकंद?- India TV Hindi
कैसे बनाएं कलाकंद? Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

रक्षाबंधन के त्यौहार पर आप भी इस बार अपने भाई के लिए घेवर की जगह कलाकंद बना सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कलाकंद बनाने के लिए आपको 250 ग्राम पनीर, 200 ग्राम खोया, हाफ कप दूध, हाफ कप क्रीम, एक कप चीनी, एक स्पून इलायची पाउडर, 2 स्पून बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और एक स्पून घी की जरूरत पड़ेगी। आइए इस स्वीट डिश को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक बर्तन में पनीर और मावा निकाल लीजिए। आपको इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मैश कर लेना है।

दूसरा स्टेप- कद्दूकस किए हुए इस मिक्सचर में दूध और क्रीम को भी मिला लीजिए। इसके बाद आपको एक कड़ाही में घी एड कर इसे धीमी आंच पर गर्म करना है।

तीसरा स्टेप- गर्मागर्म घी में इस मिक्सचर को डाल दीजिए और फिर मीडियम फ्लेम पर थोड़ी देर तक भूनिए। जब इस मिक्सचर में मौजूद दूध सूख जाए, तब आपको इसमें चीनी मिलानी है।

चौथा स्टेप- चीनी के मेल्ट होने के बाद इलायची पाउडर एड कीजिए और फिर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

पांचवां स्टेप- गैस बंद करने के बाद आपको कलाकंद के इस मिक्सचर को थोड़ा सा ठंडा होने देना है। इसके बाद एक थाली में तेल या फिर घी से ग्रीसिंग कर लेनी है।

छठा स्टेप- आपको कलाकंद के हल्के गर्म मिक्सचर को इस थाली में अच्छी तरह से फैलाकर सेट कर लेना है। अब थोड़ी देर के बाद आप इसे चाकू से चौकोर टुकड़ों में काट सकते हैं।

इस रेसिपी को फॉलो कर आप आसानी से कलाकंद बना सकती हैं। यकीन मानिए इसका टेस्ट आपके भाई को भी काफी ज्यादा पसंद आएगा। इस मिठाई को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल