1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बप्पा के लिए बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाले सॉफ्ट-सॉफ्ट मोदक, भोग बनाने के लिए फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी

बप्पा के लिए बनाएं मुंह में तुरंत घुल जाने वाले सॉफ्ट-सॉफ्ट मोदक, भोग बनाने के लिए फॉलो करें ये बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 24, 2025 11:00 am IST,  Updated : Aug 24, 2025 11:00 am IST

क्या आप भी गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा के लिए मोदक बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको मोदक बनाने के लिए इस रेसिपी को ट्राई करना चाहिए।

मोदक की रेसिपी- India TV Hindi
मोदक की रेसिपी Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

गणेश चतुर्थी के करीब आते-आते बप्पा के भक्तों के बीच काफी ज्यादा जोश देखने को मिलता है। क्या आप भी बप्पा को भोग लगाने के लिए अपने हाथों से मोदक बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस रेसिपी को फॉलो करके देख सकते हैं। घर पर मोदक बनाने के लिए आपको एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, एक कप कद्दूकस किया हुआ गुड़, चुटकी भर जायफल, चुटकी भर केसर, एक कप पानी, 2 स्पून घी और एक कप चावल के आटे की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ डाल दीजिए। लगभग पांच मिनट तक इसे मीडियम फ्लेम पर चलाते रहें।

दूसरा स्टेप- इसके बाद नारियल और गुड़ के मिक्सचर में जायफल और केसर को भी मिला लीजिए। अब लगभग पांच मिनट तक इस मिक्सचर को भी पकाएं।

तीसरा स्टेप- एक भगोने में पानी और घी निकाल लीजिए। अब इस मिक्सचर को अच्छी तरह से उबाल लीजिए और फिर इसमें नमक और आटे को मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको इस भगोने को ढक देना है जिससे ये मिक्सचर अच्छी तरह से पक जाए। जब ये मिक्सचर लगभग आधा रह जाए, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

पांचवां स्टेप- इसके बाद इस आटे को अच्छी तरह से गूंथ लीजिए और फिर इससे छोटी-छोटी लोई बना लीजिए। आपको इन लोइयों को फूल का आकार देना है।

छठा स्टेप- आपको इन लोइयों में तैयार किए हुए मिक्सचर को भर देना है और फिर लोइयों को बंद कर देना है। अब इन लोइयों को किसी भी साफ मलमल के कपड़े पर रखकर लगभग 10 से 15 मिनट तक भाप में पकाएं।

आपके मोदक तैयार हो गए हैं। अब आप इन मोदकों से गणपति बप्पा को भोग लगा सकते हैं। इस बेहद आसान रेसिपी को फॉलो कर आप कम समय में घर पर ही मोदक बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल