ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल आमतौर पर कोटिंग करने के लिए किया जाता है। कटलेट, टिक्की, कबाब और नगेट्स जैसे स्नैक्स को क्रिस्पी बनाने में ब्रेड क्रम्ब्स अहम भूमिका निभाता है। अगर ब्रेड क्रम्ब्स न हो तो ये स्नैक्स इतने क्रिस्पी और शानदार नहीं बन पाएंगे। लोग इसे मार्केट से खरीदते हैं या फिर ऑन लाइन मंगाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं बाहर से खरीदने की बजाय आप इसे घर पर ही बड़ी आसानी से बना सकते हैं। चलिए जानते हैं ब्रेड क्रम्ब्स को घर पर कैसे बनाएं?
फ्रेश ब्रेड क्रम्ब्स घर पर कैसे बनाएं?
-
पहला स्टेप: ब्रेड क्रम्ब्स बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड की छह स्लाइस लें। अगर आप ब्रेड के किनारे वाला हिस्सा फेंक देते हैं तो अब यह गलती न करें। ब्राउन हिस्से की वजह से ब्रेड क्रम्ब्स और टेस्टी लगता है।हालांकि, अगर आपको एकदम सफेद ब्रेड क्रम्ब्स चाहिए तब आप इन ब्राउन कोनों का इस्तेमाल न करें दें। लेकिन हल्का ब्राउन ब्रेड क्रम्ब्स चाहिए तब आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
दूसरा स्टेप: अब, गैस ऑन करें और ऊपर एक पैन रखें। जब पैन गर्म हो जाए तब उसपर इन ब्रेड को मीडियम आंच पर अच्छी तरह से सेंक लें। ब्रेड को इस तरह से सेंकना है कि वह कुरकुरा हो जाए। जब सारे ब्रेड क्रिस्पी हो जाए तो गैस की आंच बंद कर दें।
-
तीसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में सभी ब्रेड को डाल दें। इन्हें मिक्सर जार में डालने से पहले इनके टुकड़े कर लें और मिक्सर जार को स्लो कर के ब्रेड को दरदरा पीस लें। इस बात का ध्यान रखें की यह हल्का दरदरा होना चाहिए, एकदम बारीक नहीं। इसको पीसते समय इसमें पानी न मिलाएं बिल्कुल भी।
-
चौथा स्टेप: अब एक एयर टाइट कंटेरनर जार में इस ब्रेड क्रम्ब्स को निकालें और स्टोर कर के रख दें। जब भी आपका मन हो इनका इस्तेमाल करें। आप इनका इस्तेमाल एक हफ्ते तक कर सकते हैं।
बता दें, ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल सिर्फ कोटिंग करने के लिए ही नहीं की जाती है बल्कि आप इसका इस्तेमाल सूप या ग्रेवी को गाढ़ा और टेक्सचर देने के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा बेक्ड पास्ता के ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स छिड़क कर बेक करने से क्रंची लेयर तैयार होती है।
Latest Lifestyle News