1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ब्रेड खाकर फेंक देते हैं किनारे वाला हिस्सा तो न दोहराएं ये गलती, इस तरह इस्तेमाल कर बढ़ाएं डिशेज का स्वाद

ब्रेड खाकर फेंक देते हैं किनारे वाला हिस्सा तो न दोहराएं ये गलती, इस तरह इस्तेमाल कर बढ़ाएं डिशेज का स्वाद

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 13, 2021 01:54 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 01:59 pm IST

ब्रेड खाकर फेंक देते हैं किनारे वाला हिस्सा तो न दोहराएं ये गलती, इस तरह इस्तेमाल कर बढ़ाएं डिशेज का स्वाद

bread crumbs - India TV Hindi
ब्रेड क्रंब्स  Image Source : INSTAGRAM/THECUISINELOVER

सुबह के समय ज्यादातर घरों में ब्रेड बटर, सैंडविच या ब्रेड जैम खाया जाता है। लेकिन लोग इसके किनारों को निकाल कर फेंक देते है, क्योंकि ये थोड़ी कड़क होती है और सैंडविच के साथ ये अच्छी नहीं लगती है। इसलिए इसको निकालना बेहतर ऑप्शन होता है पर अब आप जब भी ब्रेड के साइड्स को कट करें, तो इसे कभी भी फेंके नहीं, क्योंकि इससे आप कई तरह की डिश बना सकते हैं और कई सारी ट्रेडिशनल डिशेज में ये स्वाद को दोगुना करने का भी काम करती है। तो चलिए आज हम आपको बताते है, ब्रेड स्लाइस के साइड्स का सबसे बेहतर इस्तेमाल।

ब्रेड क्रंब्स बनाने का तरीका 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पुरानी व बची ब्रेड को टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस लें। इसका एकदम चूरा बना लें। अब एक पैन में 1 छोटा चम्मच बटर गर्म करके उसमें ब्रेड का चूरा हल्का भूरा होने तक भून लें। इसके बाद इसे ठंडा करके एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर लें।

इस तरह से इस्तेमाल करें ब्रेड क्रंब्स 

  1. ब्रेड के बचे हुए किनारे के फेंकने से पहले एक बार इसे जरूर पढ़ लें, क्योंकि जिसे आप वेस्ट समझकर फेंक देते है, वो आपके खाने का स्वादा बढ़ा सकती है।
  2. सबसे पहले तो आप ब्रेड के साइड्स को कट करके अलग रख लें फिर इसे हल्का सा सेंक कर इसे मिक्सर में पीस कर इसके क्रम्ब्स बना लें। इन ब्रेड क्रम्ब का इस्तेमाल आप कई डिशेज में कर सकते हैं।
  3. कई बार घर में पास्ता बनाते समय बाजार जैसा स्वाद नहीं आ पाता है। ऐसे में आप पास्ता बनाने समय इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें, इससे बेहतरीन स्वाद आता है।
  4. फिश फ्राई या कटलेट को ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर तलें। इससे स्वाद दोगुना हो जाता है और एक क्रिस्पी टच भी आता है।
  5. सूप में ब्रेड के छोटे-छोटे तुकड़ो का इस्तेमाल किया जाता है। अब बाजार से इसे लाने की वजह आप ब्रेड के किनारों को छोटे ब्लाक में कट करके इसे टोस्ट करके सूप में डालें।
  6. चाइनीड खाने जैसे फ्राइड राइस या मंचूरियन बॉल बनाते समय भी ब्रेड क्रम्ब्स डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है।
  7. आलू टिक्की को फ्राई करने से पहले ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटकर फ्राई करने से ये बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी लगती है।
  8. पिज्जा टॉपिंग में ब्रेड क्रम्ब्स का इस्तेमाल एक बेहतरीन स्वाद देता है। पिज्जा को बेक करते समय चीज के साथ थोड़ा सा ब्रेड क्रम्ब जरूर डालें।

पढ़ें रेसिपी की अन्य खबरें- 

Recipe: सब्जी की पतली ग्रेवी को गाढ़ा कर देंगे ये टिप्स, सीखें रेस्टोरेंट स्टाइल गाढ़ी ग्रेवी बनाने की रेसिपी

Recipe: घर पर आसानी से क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फूले भटूरे? कहीं आप स्किप तो नहीं कर रहे ये जरूरी स्टेप

Recipe: घर पर आसानी से क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फूले भटूरे? कहीं आप स्किप तो नहीं कर रहे ये जरूरी स्टेप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल