1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Recipe: घर पर आसानी से क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फूले भटूरे? कहीं आप स्किप तो नहीं कर रहे ये जरूरी स्टेप

Recipe: घर पर आसानी से क्यों नहीं बनते सॉफ्ट और फूले भटूरे? कहीं आप स्किप तो नहीं कर रहे ये जरूरी स्टेप

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 06, 2021 01:48 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 01:54 pm IST

घर पर छोले बने हों तो भटूरा के साथ इसे खाना का अलग ही मजा होता है। लेकिन, भटूरे बनाने में मेहनत लगती है और कई बार हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिससे ये परफेक्ट नहीं बन पाते हैं। इसलिए, इन स्पेट्स को ध्यान में रखें।

chole bhature - India TV Hindi
छोले-भटूरे  Image Source : INSTAGRAM/HAPPY_TUMMY_HAPPY_LIFE_

घर पर छोले बनें और भटूरा न हो तो एक अधूरापन लगता है। बच्चे हों या बड़े, भटूरा खाना सभी को पसंद होता है। वैसे तो भटूरे पूरी के जैसे ही बनते हैं। लेकिन, दोनों में काफी फर्क होता है। भटूरे मैदे से बनते हैं और उसके इसके आंटे को फरमेंट किया जाता है, जिसकी वजह से ये पूरी की तुलना में सॉफ्ट बनते हैं। कई बार ऐसा होता है कि घर पर भटूरे बनाते समय हम गलतियां कर देते हैं और कोई एक जरूरी स्टेप मिस हो जाता है जिससे भटूरे परफेक्ट नहीं बन पातें। यहां जानें भटूरे बनाने का सबसे आसान तरीका। इसे फॉलो करने से आप गलती नहीं करेंगे और छोले-भटूरे का मजा लें पाएंगे। 

सामग्री 

  1. 2 कप मैदा 
  2. 1 टेबलस्पून सूजी 
  3. 2 टेबलस्पून तेल 
  4. 4 टेबलस्पून दही 
  5. 1 टीस्पून चीनी 
  6. 1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर 
  7. तेल (तलने के लिए) 
  8. नमक 
  9. पानी 

विधि 

  1. मैदा औऱ सूजी को परात में छान लें। चीनी, नमक, दही, बेकिंग पाउडर और 2 टेबलस्पून तेल डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं 
  2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और नरम आंटा गूंध लें
  3. आटे को एक गीले मलमल के कपड़े  से या प्लेट से ढकें और 3-4 घंटे के लिए हल्के गर्म जगह पर रखें। 3-4 गंटे के बाद आपको दिखेगा कि आटा फूलकर बढ़ गया है। फिर से उसे गूंध लें। 
  4. आटे को बराबर भागों में बांट लें और हर एख भाग में से होला बनाएं 
  5. एक गला लें, उसे दबाकर लोई बनाइये और उसमें से लगभग 5-6 इंच व्यास की गोल पुरी बोले।
  6. एक गहरी फ्राइंग पैन में मध्यम आंच पर तलने के लिए तेल गरम करें। अब तेल में एक बेला हुआ भटूरा डालें। 5-7 सेकेंड के बाद, उसे धीरे से पौना या चमचे से दबाएं, इससे वह बीच से फूलने लगेगा। 
  7. सुनहरा होने तक भटूरे को मध्यम आंच पर पकाएं। जब भटूरा तल जाए तो इसे निकाल लें। गरमागरम भटूरे, छूले के साथ परोसें। 

सुझाव 

  1. भटूरे को बहुत ज्यादा पतला या बहुत ज्यादा मोटा नहीं बेलें। 
  2. इस बात का ध्यान रखें कि तेल बहुत ज्यादा गरम न हो। क्योंकि ऐसा होने से भटूरा तेल में डालने पर तुरंत भूरे रंग का हो जाएगा। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल