1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सुबह ऑफिस के लिए हो रही देर तो झटपट बना लें ब्रेड की ये शानदार रेसिपी, मिनटों में होगी तैयार; जानें विधि

सुबह ऑफिस के लिए हो रही देर तो झटपट बना लें ब्रेड की ये शानदार रेसिपी, मिनटों में होगी तैयार; जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 07, 2024 09:00 am IST,  Updated : Aug 07, 2024 09:00 am IST

घर पर अंडा ब्रेड बनाना काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह अंडा ब्रेड घर पर कैसे बनाएं।

Bread Egg Recipe- India TV Hindi
Bread Egg Recipe Image Source : SOCIAL

अक्सर सुबह के समय काम की अफरा तफरी मची होती है। ऐसे में लोग जल्दबाजी में सुबह का नाश्ता किये बिना घर से निकल जाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें सुबह के समय नाश्ता किए बिना घर से नहीं निकलना चाहिए। अगर आपके पास ज़्यादा समय नहीं है तो आप अंडा ब्रेड बना सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से भी अंडा ब्रेड आपके लिए एक सेतमन्द विकल्प हो सकता है। अंडा में कई तरह के विटामिन, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं जो आपकी सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। सुबह के समय अंडा खाने से न केवल आपकी हाड़ियाँ मजबूत होंगी बल्कि आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। अंडा ब्रेड खाने के बाद आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी, अंडा ब्रेड कैलोरी में कम होता है जो वजन को घटाने में मदद कर सकता है। घर पर अंडा ब्रेड बनाना काफी आसान है। सिर्फ कुछ ही मिनटों में आप इसे बना सकते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यह अंडा ब्रेड घर पर कैसे बनाएं।

अंडा ब्रेड बनाने के लिए सामग्री

4 अंडा , 2 कटा हुआ प्याज , 2 चम्मच बटर , एक हरी मिर्च , आधा चम्मच ऑर्गैनों , 1 स्लाइस चीज़ , नमक स्वाद अनुसार

अंडा ब्रेड बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: अंडा ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले चार अंडों को फोड़कर एक बाउल में डालें। अब इसे सबसे पहले अच्छी तरह से फेंटें। 

  • दूसरा स्टेप: इन्हें फेटने के बाद अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज को मिलाएं। उसके बाद आप एक हरी मिर्च, आधा चम्मच ऑर्गैनों, नमक और हरी धनिया को भी मिलाएं। अब उन्हें फिर से फेटे

  • तीसरा स्टेप: अब इस पेस्ट में ब्रेड को डीप कर दें।  डीप करने के बाद ब्रेड को पैन पर रखें। अब इसमें 2 चम्मच बटर मिक्स करें। साथ ही जो पेस्ट बाह गया ही उसे ऊपर से डाल दें। अब ब्रेड को दूसरे साइड पलटें। दोनों तरफ से ब्रेड को अच्छी तरह से सेकें। आपक अंडा ब्रेड तैयार है। इसे गरम गरम खाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल