1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाएं मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार, नोट कर लीजिए रेसिपी, तीखेपन से खुल जाएंगे सारे टेस्ट बड्स

बनाएं मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार, नोट कर लीजिए रेसिपी, तीखेपन से खुल जाएंगे सारे टेस्ट बड्स

Lal mirch ka bharva achar: क्या आप भी खाने के साथ अचार सर्व करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आप लाल मिर्च के भरवां अचार की रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं।

लाल मिर्च का भरवां अचार- India TV Hindi
Image Source : KHANA KHAZANA WITH SHIKHA/YT लाल मिर्च का भरवां अचार

भारत में खाने के साथ लोग अचार खाना पसंद करते हैं। अगर आपको भी खाना अचार के बिना अधूरा सा लगता है, तो आप मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार बना सकते हैं। आइए स्टेप बाई स्टेप लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। आपको बता दें कि लाल मिर्च का भरवां अचार बनाने के लिए 500 ग्राम लाल मिर्च, एक छोटी कटोरी पीला सरसों पाउडर, एक कटोरी भुना और दरदरा पिसा हुआ धनिया पाउडर, हाफ कटोरी हल्दी पाउडर, हाफ कटोरी भुना हुआ जीरा पाउडर, हाफ कटोरी भुना हुआ लाल मिर्च पाउडर, एक कटोरी भुना और दरदरा पिसा हुआ पंच फोरन, एक चम्मच हींग, 100 ग्राम अमचूर पाउडर, एक कटोरी सरसों तेल, स्वाद अनुसार नमक, एक चम्मच अजवाइन मंगरैला और एक चम्मच सौंफ की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- लाल मिर्च को धो लीजिए और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह से पोंछ लीजिए। इसके बाद लगभग आधे घंटे के लिए मिर्च को हवा में फैलाकर रख दीजिए जिससे मिर्च में मौजूद सारी नमी सूख जाए।

दूसरा स्टेप- अब आप मिर्च में चीरा लगाकर मिर्च के अंदर मौजूद बीजों को निकालकर पीस लीजिए।

तीसरा स्टेप- एक बर्तन में सारे मसालों को निकालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद तेल, नमक, मिर्च के पिसे हुए बीजों को भी निकाल लीजिए और सभी चीजों को आपस में मिक्स कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- सभी मिर्चों में इस मसाले के मिश्रण को भर लीजिए। अब मिर्चों को तेल में डुबोकर साफ और सूखे मर्तबान में रख दीजिए।

छठा स्टेप- मिर्चों पर बचे हुए तेल को भी डाल दीजिए और फिर इसके ढक्कन को बंद कर दीजिए। एक हफ्ते तक आपको मिर्चों को हर रोज धूप में रखना है।

एक हफ्ते के बाद आपका होममेड मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार खाने के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। मसालेदार लाल मिर्च का भरवां अचार खाने की किसी भी चीज के स्वाद को बढ़ा सकता है।

 

Latest Lifestyle News