1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. रोटी नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता भाकरी, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी

रोटी नहीं, गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता भाकरी, नोट कर लीजिए बेहद आसान रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 12, 2026 07:14 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 09:48 am IST

Bhakri recipe in Hindi: क्या आपने कभी गुजरात और महाराष्ट्र की मशहूर भाकरी खाई है? अगर नहीं, तो आपको इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

भाकरी की रेसिपी- India TV Hindi
भाकरी की रेसिपी Image Source : SAFAR XYZ/YT

क्या आपको अलग-अलग खाने-पीने की चीजों को बनाना अच्छा लगता है? अगर हां, तो आपको भाकरी की रेसिपी को ट्राई करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भाकरी गुजरात और महाराष्ट्र में बड़े चाव के साथ खाई जाती है। गेहूं की नॉर्मल रोटी से थोड़ी मोटी और कुरकुरी भाकरी रोटी का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी काफी ज्यादा पसंद आएगा। भाकरी रोटी बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा, हाफ छोटा चम्मच जीरा पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन, 3 चम्मच देसी घी और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी। आइए स्टेप बाई स्टेप भाकरी रोटी बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

पहला स्टेप- एक परात में गेहूं का आटा निकाल लीजिए। अब आटे में देसी घी या फिर तेल को अच्छी तरह से मिला लीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको आटे में जीरा, अजवाइन और नमक को मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद आपको आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी एड करते हुए आटे को गूंथ लेना है।

चौथा स्टेप- आटा बहुत ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए वरना भाकरी खस्ता नहीं बन पाएगी। आटा थोड़ा सख्त होगा तो भाकरी खस्ता बनेगी।

पांचवां स्टेप- गुंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढक दीजिए और लगभग 15 से 20 मिनट तक रेस्ट करने दीजिए।

छठा स्टेप- अब आटे को दोबारा थोड़ा सा गूंथ लीजिए और फिर लोइयां बना लीजिए।

सातवां स्टेप- गैस ऑन करके तवा रख दीजिए। लोइयों को थोड़ा मोटा बेलकर गर्म तवे पर डाल दीजिए और आंच को हल्का कर दीजिए।

आठवां स्टेप- दोनों तरफ से भाकरी को अच्छे से सेंक लीजिए जिससे भाकरी खस्ता हो जाए।

भाकरी पर थोड़ा सा घी लगाइए और गर्मागर्म खाइए। आप भाकरी को सब्जी या फिर दही के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आप नॉर्मल रोटी से कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो आप भी इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल