A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं सूजी का उपमा, बड़े चाव से खाएंगे बच्चे

इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं सूजी का उपमा, बड़े चाव से खाएंगे बच्चे

क्या आप भी अपने बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको सूजी उपमा की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं सूजी का उपमा?- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कैसे बनाएं सूजी का उपमा?

सूजी का उपमा बनाने के लिए आपको एक कप सूजी, दो स्पून उड़द की दाल या फिर चने की दाल, एक बारीक कटा हुआ प्याज, दो बारीक कटी हुई हरी मिर्च, हाफ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, एक स्पून भुनी हुई मूंगफली, हाफ स्पून बारीक कटी हुई अदरक, हाफ कप छिली और कटी हुई गाजर, हाफ कप हरी मटर, हाफ स्पून राई, 6 करी पत्ते, 6 काजू, नमक और तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म कर उसमें राई और करी पत्ते का तड़का लगा लीजिए। अब इसमें उड़द या फिर चने की दाल डालकर इसे मीडियम फ्लेम पर एक मिनट तक भून लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद काजू को गोल्डन होने तक भूनकर कड़ाही में प्याज और अदरक भी डाल दीजिए। प्याज को भी गोल्डन होने तक भून लें।

तीसरा स्टेप- कड़ाही में मटर, गाजर, शिमला मिर्च, मूंगफली, हरी मिर्च और नमक डालकर एक बार इस मिक्सचर को चला लीजिए और फिर कड़ाही को ढक दीजिए।

चौथा स्टेप- इन सभी सब्जियों को 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर कुक कीजिए और फिर कड़ाही में पानी एड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- आखिर में कड़ाही में सूजी एड कर इसे मीडियम फ्लेम पर तब तक पकाएं, जब तक इसका पानी पूरी तरह से सूख न जाए।

आपका सूजी का उपमा बनकर तैयार है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस उपमा का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। अगर आप अपने बच्चों के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट बनाना चाहते हैं, तो सूजी का उपमा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सूजी का उपमा सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Latest Lifestyle News