1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिन भर महसूस होती रहती है थकान, बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक्स, शरीर में भर जाएगी एनर्जी

दिन भर महसूस होती रहती है थकान, बनाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक्स, शरीर में भर जाएगी एनर्जी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 28, 2025 04:57 pm IST,  Updated : Jun 28, 2025 04:57 pm IST

क्या आप भी दिन भर एनर्जेटिक महसूस करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ ड्रिंक्स को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

थकान-कमजोरी दूर करने वाली ड्रिंक्स- India TV Hindi
थकान-कमजोरी दूर करने वाली ड्रिंक्स Image Source : INDIA TV

अगर आप भी अपनी सुबह की शुरुआत सही तरीके से नहीं करते हैं, तो आपको बहुत जल्दी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप पूरे दिन खुद को एनर्जेटिक और एक्टिव बनाए रखना चाहते हैं, तो आप पोषक तत्वों से भरपूर कुछ ड्रिंक्स को पीना शुरू कर सकते हैं। इस तरह की नेचुरल ड्रिंक्स आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं ग्रीन टी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रीन टी आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अगर आप दिन भर एनर्जेटिक फील करना चाहते हैं, तो आप ग्रीन टी पीना शुरू कर सकते हैं। हर रोज ग्रीन टी पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। ग्रीन टी के अलावा आप एलोवेरा और आंवला का जूस पीकर भी अपने शरीर के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं।

फायदेमंद साबित होगा खजूर-दूध का शेक

खजूर और दूध, दोनों नेचुरल चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी थकान और कमजोरी की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। रात में 3 से 4 खजूर को भिगोकर रख दीजिए। अब अगली सुबह मिक्सर में खजूर और दूध को डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड कर दीजिए। इंस्टैंट एनर्जी के लिए आप इस ड्रिंक को पीना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गाजर और चुकंदर का जूस भी एनर्जी को बूस्ट करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

पी सकते हैं नींबू और शहद का पानी

नींबू और शहद का पानी पीने से आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। आइए पोषक तत्वों से भरपूर इस ड्रिंक की रेसिपी के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। सबसे पहले एक गिलास में गुनगुना पानी निकाल लीजिए। अब इसी पानी में आधा नींबू और एक स्पून शहद मिक्स कर लीजिए। अब आप इस ड्रिंक को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल