Omelette vs boiled egg: दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें अंडा खाना बहुत पसंद है। लेकिन, सवाल ये है इस हाई प्रोटीन वाले फूड को आपको कैसे खाना चाहिए। जी हां, क्योंकि बात नाश्ते की है तो फाइबर और बाकी न्यूट्रिएंट्स का बैलेंस रखना बेहद जरूरी है। जैसे कि कुछ लोग ऑमलेट खाते हैं तो कुछ लोग उबला हुआ अंडा खाते हैं। ऑमलेट में तेल होता है जिससे फैट कॉन्टेंट बढ़ता है तो, उबला हुआ अंडा सिर्फ अंडे के अपने न्यूट्रिशनल वैल्यु के साथ होता है। तो, सवाल ये है कि नाश्ते में ऑमलेट खाएं या फिर उबला हुआ अंडा खाएं। जानते हैं विस्तार से।
नाश्ते में ऑमलेट-Are omelettes good for breakfast?
नाश्ते में ऑमलेट खाना भले ही आपको टेस्टी लगे लेकिन, ये एक ऐसा अंडे का डिश है जिसमें तेल और कई बार थोड़े मसालों का भी लोग इस्तेमाल कर लेते हैं। पर ध्यान देने वाली बात ये है कि पहले तो अंडे की जर्दी में फैट कॉन्टेंट ज्यादा होता है। दूसरा, ऑमलेट बनाने के लिए आप तेल का इस्तेमाल करते हैं। साथ में कुछ फ्राइड सब्जियां भी खाई जाती हैं। इस तरह ये कुल मिला कर आपके शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकता है।
नाश्ते में उबला अंडा-Is it good to eat boiled eggs for breakfast?
नाश्ते में उबला अंडा खाने के कई फायदे हैं। पहले तो, इसे खाने से सीधे आपके शरीर में इसके तमाम न्यूट्रशन पहुंचते हैं। इसके अलावा उबले अंडे में एक्ट्रा कोई भी फैट और ऑयल नहीं जोड़ा जाता।
Image Source : freepik boiled egg
ऑमलेट या उबला हुआ अंडा, नाश्ते में क्या है ज्यादा बेहतर-Which is healthy breakfast option?
ऑमलेट और उबले हुए अंडे में से, नाश्ते के लिए सबसे अच्छा विकल्प है उबला हुआ अंडा। दरअसल, उबला हुआ अंडा खाना रोज ऑमलेट खाने से बेहतर है। इससे शरीर में फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा उतनी नहीं बढ़ेगी, जितनी कि ऑमलेट खाने से बढ़ सकती है। तो, ऑमलेट खाने का मन है तो, हाफ फ्राई खाएं या फिर उबला हुआ अंडा ही खा लें।
पर अगर आपको दिल की बीमारी या फिर हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो नाश्ते में अंडा खाने से बचें। इसकी जगह आप कुछ अन्य विकल्पों का चुनाव करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Lifestyle News