दीपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल ये पर्व 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गणेश-लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए लोग दीपावली के कुछ दिन पहले से ही घर की सफाई शुरू कर देते हैं। शास्त्रों में इस पर्व को महापर्व का दर्जा दिया गया है क्योंकि यह पांच दिनों तक चलने वाला त्योहार है।
मान्यता है कि दीपावली के दिन कुछ ऐसे संकेत मिलते हैं जिसके जरिए ये पता चलता है कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भक्त पर है। इसी तरह से ऐसा कहा जाता है कि अगर आपको इस दिन छिपकली, उल्लू, बिल्ली या छुछूंदर में से कोई भी जानवर दिख जाए तो समझ लेना चाहिए कि पूरा साल आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि इन जानवरों का दिखना क्यों शुभ माना जाता है।
बिल्ली का दिखना
Image Source : FREEPIK.COMबिल्ली
अक्सर ऐसा होता है कि खाने की तलाश में बिल्लियां घर में घुस आती हैं और आप उन्हें खदेड़ देते हैं। लेकिन अगर दीपावली वाले दिन कोई बिल्ली घर में आ जाए तो उसे नहीं भगाना चाहिए क्योंकि इसे माता लक्ष्मी के आगमन का सूचक माना जाता है।
उल्लू का दिखना
Image Source : INSTAGRAM/vokrugsvetउल्लू
ये बात तो सभी जानते हैं कि उल्लू रात के अंधेरे में ही निकलता है। लेकिन दीपावली की रात को तो हर जगह रोशनी से सराबोर होती है। ऐसे में अगर आपको कहीं पर भी उल्लू दिख जाए तो ये काफी शुभ होता है क्योंकि उल्लू लक्ष्मीजी का वाहन है। इसलिए दीपावली की रात इसे देखना पर ये संकेत मिलता है कि आप पर मां लक्ष्मी का आर्शीवाद बना हुआ है।
छिपकली का दिखना
Image Source : FREEPIK.COMछिपकली
घरों में छिपकली का दिखना कोई बड़ी बात नहीं है। आमतौर पर लोग इन्हें पसंद भी नहीं करते और अगर छिपकली दीवार पर रेंगती हुई दिख जाए जो इसे भगाने के लिए कई पैंतरे आजमाते हैं। लेकिन अगर यही छिपकली दीपावली की शाम दिखे तो इसे सभी निहारना चाहते हैं क्योंकिन ऐसा कहा जाता है कि गणेश-लक्ष्मी पूजन के बाद अगर छिपकली दिख जाए तो ये बहुत शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं।
छछूंदर का दिखना
Image Source : INSTAGRAM/#CHUCHUNDARछुछूंजदर
चूहे जैसे दिखने वाले छछूंदर घर में घुस जाएं तो नाक में दम कर देते हैं। इन्हें भगाना भी काफी मुश्किल होता है। अगर दीपावली के दिन आपको छछूंदर दिख जाए तो इसे भगाएं नहीं बल्कि अपने रास्ते से जानें दें क्योंकि ये अपने साथ पैसे लाने का सूचक होते हैं।
पढ़ें अन्य संबंधित खबरें-
Latest Lifestyle News