1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dhanteras 2021: चांदी का सिक्का खरीदने जा रहे हैं तो समझिए असली और नकली चांदी का फर्क

Dhanteras 2021: चांदी का सिक्का खरीदने जा रहे हैं तो समझिए असली और नकली चांदी का फर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2021 08:16 am IST,  Updated : Oct 26, 2021 02:07 pm IST

आज हम आपको बताएंगे धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदते समय उसकी पहचान कैसे करें ताकि आपके घर खरा सिक्का आ सके तो चलिए जानते हैं।

dhanteras 2021- India TV Hindi
Dhanteras 2021 Image Source : TWITTER/@MMTCPAMP

दिवाली से ठीक एक दिन पहले धनतेरस होता है, जिसमें लोग सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं इसके साथ ही इस दिन भगवान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। शास्त्रों में धनतेरस पर सोना-चांदी जैसी धातु खरीदना शुभ माना गया है। यही कारण है कि दिवाली पर लोग दीवाली पूजन में इस्तेमाल किया जाने वाला चांदी का सिक्का धनतेरस के दिन खरीदा जाता है।

  सलिए बाजार में चांदी के सिक्के की मांग बढ़ जाती है और फिर चांदी के सिक्कों की ज्यादा मांग के चलते बाजार में असली और नकली चांदी के सिक्कों की भरमार हो जाती है। ऐसे में ये पहचान पाना काफी मुश्किल हो जाता है कि जो सिक्का आप खरीद रहे हैं वो असली है या नकली। आज हम आपको बताएंगे धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदते समय उसकी पहचान कैसे करें ताकि आपके घर खरा सिक्का आ सके तो चलिए जानते हैं। 

1. पुराने सिक्के की पहचान

कहीं दुकानदार आपको पुराना पालिश किया हुआ सिक्का तो नहीं बेच रहा है। ये जानने के लिए सबसे पहले सिक्के के किनारों को अच्छी तरह से देखें कि वो घिसे हुए या धारीदार तो नहीं है। अगर सिक्के के किनारे घिसे हुए और धारीदार हैं तो इसका मतलब सिक्का पुराना है और उसे पॉलिश करके बेचा जा रहा है।

dhanteras 2021
Image Source : TWITTER/@FALLEN_ANGGEL12dhanteras 2021

2. फर्श पर गिराकर पहचानें

अगर चांदी का सिक्का फर्श पर गिरते समय छन्न से आवाज करे तो इसका मतलब सिक्का नकली है। असली चांदी का सिक्का ठोस होता है और जमीन पर गिरने से छन्न नहीं बल्कि ठक की आवाज आती है। ये असली और नकली सिक्के की पहचान का सबसे बेहतरीन तरीका है।

3 .हॉलमार्किंग से करें पहचान

 चांदी का सिक्का खरीदते समय हॉलमार्किंग का ध्यान रखें। सोने की तरह असली चांदी पर भी हॉलमार्किंग होती है। इसलिए सिक्के खरीदते समय पहले उसे जरूर देख लें।

4. बर्फ से करें पहचान

चांदी असली है या नकली इसकी पहचान आप  बर्फ के टुकड़े से भी कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चांदी के सिक्के पर बर्फ का टुकड़ा रखें। अगर बर्फ तेजी से पिघलती है तो इसका मतलब सिक्का असली है। अगर बर्फ पिघलने में देर लगती है तो ये सिक्का नकली है। 

5. चुंबक से पहचानें

 चांदी का सिक्का खरीदते समय अपने साथ चुंबक लेकर जाएं। जो भी सिक्का ले रहे हैं उसे चुंबक के पास रखें। अगर चुंबक उससे चिपकने लगे तो सिक्का नकली है। 

Diwali 2021 Recipe : इस दीपावली आसान तरीके से घर पर बनाएं रसगुल्ले, जानें बनाने की विधि

Diwali 2021 Recipe : घर पर ऐसे बनाएं मावा गुझिया , जानें बनाने की सिंपल विधि

Vastu Tips: घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में फर्श के लिए सफेद रंग का करें इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल