1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Karwa Chauth 2021: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? यहां जानिए

Karwa Chauth 2021: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? यहां जानिए

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 23, 2021 03:10 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 03:10 pm IST

करवा चौथ पर चांद निकलने का इंतजार सबको रहता है। यहां जानिए अलग-अलग शहरों में किस समय चांद देख सकेंगे।

karwa chauth 2021 - India TV Hindi
आपके शहर में कब निकलेगा चांद Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth Special: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं। इस साल ये व्रत 24 अक्टूबर यानी रविवार को रखा जाएगा। परंपरा अनुसार इस दिन महिलाएं शाम के समय में सोहल श्रृंगार करके तैयार होती हैं और चंद्र पूजन की तैयारी करती हैं। पूजा की तैयार के बाद सभी को चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन चांद भी खूब लुकाछुपी करता है। कहीं-कहीं ये जल्दी दिखाई देता और कहीं पर सुहागिनों को व्रत तोड़ने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।

करवा चौथ का महत्व

करवा चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ये व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है और इसे करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन जो महिलाएं माता पार्वती की पूजा करती हैं उन्हें सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है। पार्वती के अलावा करवा चौथ पर भगवान शिव और कार्तिकेय का पूजन भी किया जाता है।   

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर इन मैसेज और तस्वीरों के जरिए अपनों को दे शुभकामनाएं

अलग-अलग शहरों में चांद कब निकलेगा आइए जानते हैं इसके बारे में। 

मुंबई- रात 08 बजकर 47 मिनट

दिल्ली- रात 08 बजकर 08 मिनट
नोएडा- रात 08 बजकर 07 मिनट
आगरा- रात 08 बजकर 07 मिनट
पटना- शाम 07 बजकर 42 मिनट
लखनऊ- शाम 07 बजकर 56 मिनट  
अलीगढ़- रात 08 बजकर 06 मिनट
मेरठ- रात 08 बजकर 05 मिनट
जयपुर- रात 08 बजकर 17 मिनट  
गोरखपुर- शाम 07 बजकर 47 मिनट
मथुरा- रात 08 बजकर 08 मिनट
देहरादून- शाम 08 बजे
सहारनपुर- रात 08 बजकर 03 मिनट   
बेंगलुरू- रात 08 बजकर 39 मिनट

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

Karwa Chauth 2021: इस साल का करवा चौथ है खास, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

Karwa Chauth 2021 Sargi: क्या है करवा चौथ की सरगी? जानें सरगी खाने का शुभ मुहूर्त

करवा चौथ स्पेशल: मेहंदी गाढ़ी नहीं रचती, ये टिप्स अपनाएंगे तो गहरी लाल रचेगी आपकी मेहंदी      

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल