जिंदगी में होने वाली घटना का आभास कभी कभार सपनों में भी हो जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक हर सपने का एक खास मतलब होता है, जो व्यक्ति को किसी ना किसी बात का संकेत देता है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। अधिकतर लोग इन सपनों को सुबह होते ही भूल जाते हैं और कुछ इनके संकेत समझने में सफल रहते हैं। सपने में इंद्रधनुष तो बहुत से लोगों ने देखा होगा। लेकिन, क्या आपको पता है कि इंद्रधनुष से जुड़ा सपना देखने का क्या मतलब होता है?
सपने में इंद्रधनुष देखने का अलग-अलग मतलब-
शादीशुदा पुरुष का सपने में इंद्रधनुष दिखना
अगर कोई शादीशुदा पुरुष सपने में इंद्रधनुष देखता है तो ये उसके लिए शुभ होता है। इसका मतलब आने वाले समय में उसको खुशी मिलने वाली हैं।
विवाहित स्त्री का सपने में इंद्रधनुष देखना
वहीं अगर इन सात रंगों को कोई विवाहित स्त्री अपने सपने में देखें तो उसके लिए ये अशुभ होता है। इस तरह के सपने का मतलब आने वाले समय में उसे लंबे समय तक अपने पति से अलग रहना पड़ सकता है।
अविवाहित पुरुष या स्त्री का सपने में इंद्रधनुष देखना
इन्द्रधनुष को अपने सपने में अगर कोई अविवाहित पुरुष या स्त्री देखें तो मतलब उनकी शादी में देरी होने वाली है, लेकिन इसका शुभ संकेत ये है कि उनको योग्य जीवनसाथी मिलेगा।
व्यापारी का सपने में इंद्रधनुष देखना
अगर कोई व्यापारी अपने सपने में इंद्रधनुष देखता है तो इसे अशुभ माना जाता है। इस तरह का सपना चेतावनी देता है कि आने वाले समय में उसको अपने व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है।
पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
Latest Lifestyle News