1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: गंभीर रोग होने का संकेत देते हैं ये सपने, अगर दिखे कुछ ऐसा तो हो जाएं सतर्क

Dream Interpretation: गंभीर रोग होने का संकेत देते हैं ये सपने, अगर दिखे कुछ ऐसा तो हो जाएं सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 21, 2021 06:16 am IST,  Updated : Mar 21, 2021 06:16 am IST

कई बार ऐसे सपने दिखाई देते हैं जिसके बारे में सोचकर हम डर जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे सपने के बारे में जिसके दिखने पर आपको सतर्क होने की जरूरत पड़ सकती है।

dream interpretation - India TV Hindi
गंभीर रोग का संकेत देने वाले सपने   Image Source : INDIA TV

सपनों को भविष्य में होने वाली घटनाओं से जोड़कर देखा जाता है। इंसान नींद में तरह-तरह की चीजें और दृश्य सपनों के माध्यम से देखता है। कुछ सपनों को देखना के बाद खुशी होती है। वहीं कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हम डर जाते हैं। सपने शुभ भी हो सकते हैं और अशुभ भी। आज हम आपको बताएंगे ऐसे सपनों के बारे में जिन्हें देखने के बाद इंसान के बीमार होने की संभावनाएं रहती हैं। 

Dream Interpretation: क्या सपने में आपको भी दिखाई देता है गोल्ड, जानिए क्या होता है इस सपने का मतलब?

गंभीर रोग होने का संकेत देते हैं ये सपने, अगर दिखे कुछ ऐसा तो हो जाएं सतर्क

  • अगर आप अपने सपने में किसी स्त्री को गाना गाते हुए देखते हैं तो ये शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा सपना भविष्य में किसी गंभीर बीमारी के होने का संकेत देता है। इसके अलावा सपने में किसी भयानक आकृति या भूत दिखाई देना भी अशुभ सपना है। साथ ही अगर आप अपने सपने में किसी महिला को रोते हुए देखते हैं तो ये भी एक अशुभ सपना माना जाता है। इस तरह का सपना देखने के बाद आप गंभीर रूप से बीमार भी पड़ सकते हैं। 
  • सपने में अगर दिखाई दे कि आप अपने शरीर पर घी, तेल, शहद, दही और दूध लगा रहे हैं तो इसका मतलब आपको आने वाले समय में कोई गंभीर रोग हो सकता है। 
  • सपने में पेड़ काटते हुए दिखना भविष्य में परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग या उनके स्वास्थ्य के खराब होने का संकेत है। अगर सपने में नाखून या फिर बाल गिरते हुए दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी सेहत कमजोर हो सकती है। 
  • इसके अलावा सपने में शव को देखना भी अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आप जल्द ही शारीरिक रूप से अस्वस्थ होने वाले हैं। अगर सपने में आपको अपना पेट खराब हुआ दिखाई दे तो इसका मतलब आपको पेट से संबंधित बीमारी होने वाली है। 

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें- 

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ

सपने में झाड़ू सहित ये चीजें दिखना माना जाता है अशुभ, भविष्य में होगी धनहानि

सपने में ये चीजें दिखना मानी जाती हैं अपशगुन, भविष्य में अशुभ घटना के हैं संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल