1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2021 06:51 am IST,  Updated : Mar 19, 2021 06:51 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र में हर सपने का एक मतलब बताया गया है। जानिए कौन से सपने देते हैं धनलाभ के संकेत। 

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ- India TV Hindi
सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि जल्द ही आपको होने वाला धन लाभ Image Source : FREEPIK

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र में हर सपने का एक मतलब बताया गया है। जानिए कौन से सपने देते हैं धनलाभ के संकेत।

इन सपनों का मतलब है धनलाभ

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति सपने में अपने दाहिनी, यानी सीधे हाथ पर सफेद सांप को कांटता हुआ देखता है, उसे दस दिन के अंदर- अंदर बहुत-सी धन राशि का लाभ मिलता है। साथ ही जो व्यक्ति सपने में दूध देख ले या जो सपने में वटवृक्ष और फलों से लदे हुए वृक्ष पर अकेले चढ़ जाने के साथ ही जाग जायें, तो उस व्यक्ति को भी बहुत जल्द धन लाभ मिलता है। इसके अलावा जो व्यक्ति खुद को बैल के रथ में अकेला बैठा देखे और उसके बाद तुंरत सपने से उठ जाये, तो आपको बता दूं कि यह भी जल्दी मालामाल होने का संकेत है।

सपने में झाड़ू सहित ये चीजें दिखना माना जाता है अशुभ, भविष्य में होगी धनहानि

धन-सम्पत्ति से जुड़े कुछ खास सपनों के बारे में

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति सपने में अपने आपको गाडी, आसन, बिछौने या पालकी में चलते हुए देखे या फिर खुद को अकेले बिनी किसी गाडी के चलते हुए देखे तो उस व्यक्ति को चारों ओर से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। साथ ही जिस व्यक्ति को सपने में पान का बीड़ा, कपूर, अगर, सफेद चंदन या सफेद फूल, इनमें से कोई वस्तु मिले, तो उस व्यक्ति को हर तरफ से सम्पत्ति मिलती हुयी दिखायी देती है। साथ ही अगर आपको सपने में अनार मिल जाये, या जिसे सपने में गेहूं का ढेर दिख जाये, तो उस व्यक्ति को अचानक से धन लाभ होता है।

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको हमेशा मिलता रहेगा सुख-साधन

यह सपनों लाते है शुभ समाचार
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में हरे- भरे खेत-खलिहान दिखायी दे, तो ये आपके लिये बड़ा ही शुभ संकेत है। इससे जल्द ही कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलता है और ये खुशी का समाचार कुछ और नहीं, बल्कि संतान प्राप्ति का संकेत है। इसके अलावा अगर आपको सपने में कोई मृत व्यक्ति कपड़ा या कोई फल देता दिखायी दे, तो इसका भी यही संकेत है कि आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको जल्द ही मिलने वाली है सुन्दर जीवनसंगिनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल