1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको जल्द ही मिलने वाली है सुन्दर जीवनसंगिनी

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको जल्द ही मिलने वाली है सुन्दर जीवनसंगिनी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 05, 2021 07:32 am IST,  Updated : Mar 05, 2021 07:32 am IST

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानिए किस तरह के सपने आने से मिलती हैं अच्छी जीवनसिंगिनी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए विस्तार से।

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको जल्द ही मिलने वाली है सुन्दर जीवनसंगिनी- India TV Hindi
सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको जल्द ही मिलने वाली है सुन्दर जीवनसंगिनी Image Source : PEXEL

अक्सर लोग आपस में एक-दूसरे से बात करते हैं कि कल मैंने सपने में वो चीज़ देखी थी या मैं किसी बड़ी जगह पर गया था या मैं आकाश में उड रहा था, इस तरह की बहुत-सी चीज़ें होती हैं, जो हमें अक्सर सपने में दिखायी देती हैं। लेकिन ये सपने केवल एक सवाल बनकर दिमाग में रह जाते हैं, क्योंकि हमें इनका जवाब नहीं पता होता।  सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जानिए किस तरह के सपने आने से मिलती हैं अच्छी जीवनसिंगिनी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए विस्तार से। 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति खुद को सपने में सोने की अंगूठी पहने हुए देखे, उसे जल्द ही सुन्दर जीवनसंगिनी मिलती है। साथ ही अगर किसी व्यक्ति के पास बहुत धन-दौलत न हो, उसका रूप भी भले ही उतना सुन्दर न हो, लेकिन अगर वह सपने में चकोर पक्षी को देखे, तो उसकी किस्मत के सितारे अपने आप बदल जाते हैं और जीवनसंगिनी के रूप में उसे एक सुन्दर, सुशील कन्या प्राप्त होती है।

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर आपको सपने में हरे- भरे खेत-खलिहान दिखायी दे, तो ये आपके लिये बड़ा ही शुभ संकेत है। इससे जल्द ही कोई खुशी का समाचार सुनने को मिलता है और ये खुशी का समाचार कुछ और नहीं, बल्कि संतान प्राप्ति का संकेत है। इसके अलावा अगर आपको सपने में कोई मृत व्यक्ति कपड़ा या कोई फल देता दिखायी दे, तो इसका भी यही संकेत है कि आपको जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होने वाली है। 

अन्य संबंधित खबरों के लिए क्लिक करे

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको हमेशा मिलता रहेगा सुख-साधन

जीवन में कभी ना करें ये 4 गलतियां, मृत्यु के बाद मिलेगी प्रेत योनि

सपने में दिखे ये चीजें तो हो जाइए खुश, बदल सकती है आपकी किस्मत

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको हमेशा मिलता रहेगा सुख-साधन

ये 10 सपने देते हैं धनवान बनने के संकेत, आपको भी आता है इनमें से कोई एक तो बदल सकता है भाग्य

सपने में शिवलिंग सहित दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपकी मनोकामना होने वाली है पूरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल