1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सपने में झाड़ू सहित ये चीजें दिखना माना जाता है अशुभ, भविष्य में होगी धनहानि

सपने में झाड़ू सहित ये चीजें दिखना माना जाता है अशुभ, भविष्य में होगी धनहानि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 18, 2021 06:56 am IST,  Updated : Mar 18, 2021 06:57 am IST

स्वप्रन शास्त्र में सपनों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है कि किस सपने का क्या अर्थ है।

सपने में झाड़ू सहित ये दिखना माना जाता है अशुभ, भविष्य में होगी धनहानि- India TV Hindi
सपने में झाड़ू सहित ये दिखना माना जाता है अशुभ, भविष्य में होगी धनहानि Image Source : FREEPIK

जब हम गहरी नींद में होते हैं तो हम विभिन्न तरह के सपने दिखाई देते हैं। जिसमें से कुछ हमें याह होते हैं और कुछ भूल जाते हैं। स्वप्रन शास्त्र में सपनों के बारे में काफी विस्तार से बताया गया है कि किस सपने का क्या अर्थ है। आपके सपने से भविष्य के क्या संकेत मिल रहे हैं। कई बार हमें कई अजीब सपने आते हैं जिन्हें देखकर आप खुद डर जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सपने में दिखने वाली कुछ चीजों का अपना एक अर्थ होता है। 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। 

सपने में ये चीजें दिखना मानी जाती हैं अपशगुन, भविष्य में अशुभ घटना के हैं संकेत

झाड़ू दिखना

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ अवसरों में नई झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आपको सपनें में झाड़ू दिखती हैं तो जाने लें कि आने वाले समय में धन हानि हो सकती हैं। 

रेगिस्तान में चलना
अगर आप सपने में खुद को रेगिस्तान में चलते हुए देख रहे हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में किसी शत्रु के कारण आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। 

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको जल्द ही मिलने वाली है सुन्दर जीवनसंगिनी

धुंध दिखना
अगर आपको अपने सपने में धुंध सी नजर आ रही हैं जो समझ लें कि जीवन में कुछ चीजे और लोगों को आप स्पष्ट रूप से नहीं पा रहे हैं। आपके मन में किसी चीज को लेकर काफी संशय है।

सपने में रोते हुए देखना
अगर आप सपने में खुद को रोता हुआ देख रहे हैं तो समझ लें कि आने वाले समय में आप किसी बड़ी परेशानी का सामना करने वाले हैं। 

सपने में दिखें ये चीजें तो समझ लें कि आपको हमेशा मिलता रहेगा सुख-साधन

मरे हुए व्यक्ति को देखना
अगर आप अपने सपने में किसी मरे हुए व्यक्ति को देखते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल