Janmashtami 2019: देशभर में 23 अगस्त को जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। कुछ लोग घर पर ही झांकी सजाते हैं और कान्हा का जन्मोत्सव मनाते हैं तो वहीं कुछ श्रद्धालु देश में मौजूद मशहूर श्रीकृष्ण मंदिरों में जाकर उनके दर्शन करते हैं। वैसे तो वृंदावन के अलावा कई कृष्ण मंदिर हैं, जहां लोगों की भीड़ जुटती है, लेकिन हम आपको ऐसे मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप जनमाष्टमी के उत्सव को यादगार बना सकते हैं।
द्वारकाधीश मंदिर, गुजरात
यह गुजरात का सबसे मशहूर कृष्ण मंदिर है। इसे 'जगत मंदिर' भी कहते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि यह मंदिर चार धाम यात्रा का भी हिस्सा है। यह मंदिर 43 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जन्माष्टमी पर यहां उमंग भरा माहौल देखने को मिलता है। पूरे मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाता है।
श्रीकृष्ण मठ मंदिर, उडुपी
यह मंदिर कर्नाटक में स्थित है और वहां का फेमस टूरिस्ट प्लेस भी है। इसकी खासियत है कि यहां भगवान की पूजा खिड़की के नौ छिद्रो में से ही की जाती है। जनमाष्टमी के दिन यहां अनोखी रौनक देखने को मिलती है।
यह मथुरा का सबसे मशहूर मंदिर है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की काले रंग की प्रतिमा की पूजा की जाती है। यहां जनमाष्टमी भी धूमधाम से मनाई जाती है।