1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Janmashtami Recipe: इस बार जन्माष्टमी पर बनाएं मिगी पाग, जानें इसे बनाने की सिंपल विधि

Janmashtami Recipe: इस बार जन्माष्टमी पर बनाएं मिगी पाग, जानें इसे बनाने की सिंपल विधि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2019 01:56 pm IST,  Updated : Aug 22, 2019 10:25 am IST

Janmashtami Recipe: मिगी पाग जन्माष्टमी पर मनाई जानी वाली एक खास रेसिपी है। इस रेसिपी को कान्हा के जन्मदिन पर बनाकर उन्हें भोग लगाना शुभ माना जाता है।

migi paag- India TV Hindi
migi paag

Janmashtami  Recipe: मिगी पाग जन्माष्टमी में मनाई जानी वाली एक रेसिपी है। जिसे बहुत ही कम घी में बनाया जाता है। इसे आप आसानी से 1 माह तक स्टोर करके रख सकते है। यह सिर्फ खरबूजे के बीज (MaskMelon Seeds) से बनाई जाती है। जानें मिगी पाग बनाने कि सिंपल विधि। इस रेसिपी को कान्हा के जन्मदिन पर बनाकर उन्हें भोग लगाना शुभ माना जाता है।

सामग्री

खरबूजे के बीज (मिगी)-100 ग्राम
1 चम्मच घी
1 कप चीनी
2-3 कप पानी

ऐसे बनाएं खरबूजे के बीज की बर्फी
सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर इसमें बीज डालकर फ्राई कर लीजिए। जब यह गुलाबी हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें।

एक इसी कढ़ाई में चाशनी तैयार करने के लिए शक्कर और पानी डालकर गर्म करें। अब इसे 1 तार की चाशनी तैयार करें। इसके लिए पानी औऱ चीनी को उबलने दें। 5-6 मिनट उबलने के बाद 2 अंगुलियों में चिपका इसे खोले। अगर एक तार बन रहा है तो आपकी चाशनी बनकर तैयार है। अब इसमें बीज डालकर मिलाते रहें। जब तक कि चाशनी और बीज अच्छी तरह से मिल न जाए।

अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर कढ़ाई से धीरे-धीरे मिश्रण पलट लें। अब इसे 15-20 मिनट ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में इसे काट लें।

जब ये पूरी तरह से सुख जाए तो इसे आप एक एयर टाइट कंटेनर में रख सकते है।

Janmashtami 2019: कान्हा को लगाएं पपीते के हलवे का भोग, आसानी से बन जाती है ये रेसिपी

बारिश के सीजन में घर पर ही चुटकियों में तैयार करें दही पूरी, ये है रेसिपी

Chinese Sweet Corn Soup Recipe: घर पर यूं बनाएं रेस्टोरेंट जैसा कॉर्न सूप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल