1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना 'मुरली के धुन सुन के'

जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का सुपरहिट गाना 'मुरली के धुन सुन के'

 Published : Aug 22, 2019 10:54 am IST,  Updated : Aug 22, 2019 10:54 am IST

जन्माष्टमी के मौके पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल का ये गाना लोग बार बार सुन रहे हैं। आप भी सुनिए 

khesari lal yadav- India TV Hindi
khesari lal yadav Image Source : YOUTUBE

देश भर में जन्माष्टमी (Janmashtami 2019 ) की धूम मची है। ऐसे में भला भोजपुरी Bhojpuri इंडस्ट्री पीछे कैसे रहती। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव Khesari Lal Yadav  ने जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा से जुड़ा पॉपुरलर सॉन्ग मुरली के धुन सुनके गीत गाया है जो इंटरनेट पर खुब सराहा जा रहा है। यूं तो खेसारी लाल काजल राघवानी के साथ अपने सेंसेशन गानों और डांस के लिए ज्यादा जाने जाते हैं लेकिन कान्हा के जन्मदिन के मौके पर उन्हें भी कान्हा की धुन लगी औऱ उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में ये गाना गाया है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

हालांकि ये गाना खेसारी लाल यादव नया नहीं है, वो इसे पहले गा चुके हैं लेकिन जन्माष्टमी के मौके पर भोजपुरी फैंस इस बार बार सुन रहे हैं और इसी कारण ये वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया में ये गाना तेजी से वायरल रहा है। भोजपुरी फैंस के साथ साथ अन्य भाषाओं के यूजर भी इसे पसंद कर रहे हैं। गाने की बात करें तो इस गाने  में खेसारी लाल यादव के साथ पामेला जैन और खुशबू जैन ने भी अपनी खूबसूरत आवाज दी है। 

खास बात ये है कि इस गाने में खुद खेसारी लाल यादव मुरली बजाते दिख रहे हैं जिससे उनके फैंस में खासा उत्साह भर गया है। इतना ही नहीं उन्होंने गजब का डांस भी किया है। गाने के बोल प्यारेलाल यादव ने लिखे हैं। 

ये भी पढ़ें - 

अंकुश राजा का हॉट भोजपुरी गाना हो रहा है खूब वायरल 

पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'गोदी में लईका खेलाना पड़ेगा' हो रहा है वायरल 

Video: धारा 370 पर बना भोजपुरी गाना 'ले लेबे जम्मू कश्मीर में जमीन' हुआ वायरल 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन