1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. भोजपुरी
  4. Video: धारा 370 पर बना भोजपुरी गाना 'ले लेबे जम्मू कश्मीर में जमीन' हुआ वायरल

Video: धारा 370 पर बना भोजपुरी गाना 'ले लेबे जम्मू कश्मीर में जमीन' हुआ वायरल

 Published : Aug 11, 2019 11:23 pm IST,  Updated : Aug 11, 2019 11:25 pm IST

आर्टिकल 370 पर भोजपुरी गाना रिलीज किया गया। गाने के बोल है 'ले लेबे जम्मू कश्मीर में जमीन'।

भोजपुरी गाना- India TV Hindi
भोजपुरी गाना

नई दिल्ली: भोजपुरी गाना आज के समय में सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। हाल ही में जब जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का बिल पेश हुआ तो हर तरफ मोदी सरकार की तारीफ होने लगी ऐसे में भोजपुरी सिनेमा जगत इससे पीछे कैसे रह सकता है। हाल ही में आर्टिकल 370 पर एक भोजपुरी गाना रिलीज किया गया। गाने के बोल है 'ले लेबे जम्मू कश्मीर में जमीन'।

यूट्यूब पर इस भोजपुरी गाने ने तहलका मचा दिया है। इन गानों में भोजपुरी के जाने माने सिंगर और एक्‍टर्स के गाने हैं जो धारा 370 हटने पर बने हैं। इन गानों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ है। यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है और देखते ही देखते इस गाने के व्यूज लाखों में पहुंच चुके हैं। इस गाने को शैलेश शर्मा ने गाया है, इसे सुगन शर्मा ने लिखा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bhojpuri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन