देश की अपनी और सबसे मशहूर एसयूवी टाटा सफारी अपने नए अवतार में आ रही है। कंपनी 22 फरवरी को नई सफारी लॉन्च करने जा रही है। नई सफारी की प्री—बुकिंग शुरू हो चुकी है। कंपनी जल्द ही सफारी की कीमतों की घोषणा करेगी। लेकिन प्री बुकिंग के तहत आप 30000 रुपये जमा कर New Tata Safari को बुक करा सकते है।
इस बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानि एसबीआई के साथ एक शानदार ऑफर लेकर आया है। इसके तहत आप एक भी पैसा खर्च किए बिना भी टाटा सफारी अपने साथ ले जा सकते हैं। दर असल भारतीय स्टेट बैंक नई Tata Safari पर 100 फीसदी फाइनेंस की सुविधा दे रहा है।
पढ़ें- SBI ग्राहकों के लिए बुरी खबर! बैलेंस न होने पर ट्रांजेक्शन हुआ फेल, तो लगेगा इतना 'जुर्माना'
पढ़ें- SBI ग्राहक घर बैठे बदल सकते हैं नॉमिनी का नाम, ये है तरीका
जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
बता दें कि नई टाटा सफारी की बुकिंग पर यह खास ऑफर SBI की योना एप के जरिए मिल रहा है। इस ऑफर में भारतीय स्टेट बैंक आपको 100 फीसदी तक फाइनेंस की सुविधा दे रहा है। सोने पर सुहागा यह है कि SBI टाटा सफारी के लिए फाइनेंस पर कोई भी प्रोसेसिंग फीस भी नहीं वसूल करेगी।
Yono app पर एक्टिव है लिंक
SBI के इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको अपने मोबाइल में स्टेट बैंक का Yono app डाउनलोड करना होगा। SBI के मुताबिक, एसबीआई के योनो ऐप से New Tata Safari की बुकिंग करते है, तो बैंक आपको 0.25 फीसदी का ब्याज रेट में छूट भी देगा। इसके साथ ही New Tata Safari पर SBI कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लेगा।
पढ़ें- पेटीएम से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, कंपनी ने थोपा एक्स्ट्रा चार्ज
पढ़ें- अब गैर रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भी आएगा आधार OTP, UIDAI ने बताई पूरी प्रक्रिया
ये है अनुमानित कीमत
टाटा मोटर्स ने अभी Safari की कीमतों का ऐलान नहीं किया है। टाटा सफारी की कीमतों का ऐलान 22 फरवरी को हो सकता है। ऑटो एक्सपर्ट इसकी कीमत 18 से 20 लाख रुपये के करीब बता रहे हैं।
Image Source : Tata MotorsTata Safari
जबर्दस्त हैं खूबियां
कंपनी ने फिलहाल इसके फीचर्स की घोषणा कर दी है। नई Tata Safari 6 और 7 सीटर सीट ऑप्शन के साथ आएगी। नई टाटा सफारी में 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन दिया गया है। इस इंजन 170 पीएस का पावर और 350 एनएम का टॉर्क मिलता है। इस एसयूवी को 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंचने में 12.73 सेकंड का समय लगता है। नई टाटा सफारी में सिग्नेचर स्टाइल ओक ब्राउन डुअल टोन डैशबोर्ड दिया हुआ है। इसमें 8.8 इंच का फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट सिस्टम, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल, दमदार स्पीकर और पैनारोमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Latest Business News