नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी (pandemic-stricken 2020) के बीच 40 भारतीयों ने वर्ष 2020 के दौरान अरबपतियों की लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। भारत में अब कुल अरबपतियों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अभी भी 83 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय बने हुए हैं। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List) के मुताबिक 2020 के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रमुख की संपत्ति 24 प्रतिशत बढ़ी है और वह दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
गुजरात के गौतम अडानी, जिनकी संपत्ति में पिछले कुछ वर्षों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, की संपत्ति 2020 में दोगुना होकर 32 अरब डॉलर हो गई है और वह दुनिया के 48वें सबसे अमीर और दूसरे सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। उनके भाई विनोद की संपत्ति भी 128 प्रतिशत बढ़कर 9.8 अरब डॉलर हो गई है।
हुरून ने इस साल 15 जनवरी तक व्यक्तिगत और पारिवारिक संपत्ति के आधार पर यह नई रिपोर्ट तैयार की है। महामारी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में 7 प्रतिशत से अधिक गिरावट आने का अनुमान है। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया जिसका सबसे बुरा असर गरीबों पर पड़ा।
Image Source : Hurun IndiaHurun India Rich List 2021
हुरून इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ रिसर्चर अनास रहमान जुनैद ने कहा कि भारत में संपत्ति सृजन में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी चक्रिय या पारंपरिक उद्योगों की है, जबकि अमेरिका और चीन में टेक्नोलॉजी कंपनियां संपत्ति सृजन में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि जब टेक्नोलॉजी कंपनियां संपत्ति सृजन के मामले में अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करेंगी, तब भारत अरबपतियों की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है।
Image Source : Hurun IndiaHurun India Rich List 2021
एचसीएल के शिव नादर 27 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। सॉफ्टवेयर कंपनी Zcaler के जय चौधरी की संपत्ति 274 प्रतिशत बढ़कर 13 अरब डॉलर हो गई है, जबकि बायजू रविंद्रन और परिवार की संपत्ति 100 प्रतिशत बढ़कर 2.8 अरब डॉलर हो गई है।
Image Source : Hurun IndiaHurun India Rich List 2021
महिंद्रा गुप के प्रमुख आनंद महिंद्रा और परिवार की संपत्ति भी 2020 के दौरान 100 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2.4 अरब डॉलर हो गई है। 2020 के दौरान पतंजलि आयुर्वेद के आचार्य बालकृष्ण की संपत्ति 32 प्रतिशत घटकर 3.6 अरब डॉलर रह गई है।
Image Source : Hurun IndiaHurun India Rich List 2021
177 भारतीय अरबपतियों में से 60 का घर मुंबई में है, जबकि 40 अरबपति दिल्ली में और 22 अरबपति बेंगलुरु में रहते हैं। महिलाओं की बात करें तो बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ 4.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। इसके बाद गोदरेज की स्मिता वी कृष्णा (4.7 अरब डॉलर) और ल्यूपिन की मंजू गुप्ता (3.3 अरब डॉलर) का स्थान है।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के लिए आया बड़ा दिन, 4 मार्च से तीन देशों की बीच चलेगी रेलगाड़ी
यह भी पढ़ें: खुशखबरी: Indian Railways ने की बड़ी घोषणा, 3rd AC में यात्रा करने के लिए कम देना होगा किराया
यह भी पढ़ें: घर खरीदने का इससे अच्छा मौका फिर नहीं मिलेगा, SBI से भी सस्ता होम लोन दे रहा है ये बैंक
यह भी पढ़ें: 6,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, फीचर्स किसी महंगे मोबाइल से कम नहीं
Latest Business News