नई दिल्ली। दक्षिणी पश्चिमी मानसून केरल की ओर तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून अब पूरी गति से केरल की ओर आगे बढ़ रहा है। 30 मई तक मानसून के केरल तट से टकराने की उम्मीद है। हालांकि, स्थितियां बदलने पर मानसून के पहुंचने में चार दिन का बदलाव आ सकता है। यह भी पढ़े: 12th anniversary sale: सिर्फ 12 रुपए में Spicejet के साथ कीजिए हवाई सफर
श्रीलंका पहुंचा मानसून, अब केरल पर निगाहें
श्रीलंका के मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी बारिश के लिए परिस्थितियां बेहद अनुकूल है अगले दो दिनों में देश में दक्षिणी पश्चिमी मानसून की बारिश देश में शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि 25 मई से श्रीलंका के सभी हिस्सों में मानसून दस्तक दे सकता है।यह भी पढ़े:सामान्य मानसून से कृषि जीडीपी की वृद्धि दर 3-4 प्रतिशत रहने का अनुमान, किसानों की बढ़ेगी आय
5-6 दिन तक नहीं चलेंगी लू
मौसम विभाग के डायरेक्टर चरण सिंह के मुताबिक दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच-छह दिनों तक हीटवेव (लू) से लोगों को पूरी तरह से निजात मिली रहेगी। अरब सागर से आ रही नम हवाओं का असर बना रहेगा और इस वजह से दिन के तापमान ज्यादातर जगहों पर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बने रहेंगे। जहां एक तरफ उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में मानसून और आगे बढ़कर खाड़ी में मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है।
बारिश से दिल्ली NCR में बदला मौसम का मिजाज
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के एक बड़े इलाके में बादलों की आवाजाही के बीच मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। राजधानी दिल्ली में आसमान पर काले-काले बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के डायरेक्टर आर विशेन के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला अगले 24 घंटों तक चलता रहेगा।#Monsoon2017: दो दिन पहले केरल पहुंचेगा मानसून, IMD ने कहा- परिस्थिति अनुकूल समय पर होगी बारिश
उत्तर-पश्चिम भारत में क्यों बदला मौसम
उत्तर भारत के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस मौजूद है और ऐसे में अरब सागर से आ रही नम हवाएं मैदानी इलाकों में बादल बना रही हैं। चूंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, लिहाजा उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम बदल चुका है। बादलों की गरज के बीच कई जगहों पर बारिश हो रही है।
अरब सागर से आ रही हैं नम हवाएं
राजधानी दिल्ली के आसपास के इलाकों गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, पानीपत, रोहतक और मुजफ्फरनगर में भी मौसम का मिजाज सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में आई तब्दीली के पीछे अरब सागर से आ रही नम हवाओं को जिम्मेदार माना जा सकता है।
Latest Business News