सैमसंग सहित कई दिग्गज कंपनियों के कारोबार समेटने से चीन को लगा गहरा धक्का, भारत का होगा फायदा
चीन को सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बड़ा झटका देते हुए अपना कारोबार वहां से समेट लिया है। सैमसंग के इस फैसले से भारत को फायदा होना तय है क्यों कि सैमसंग समेत कई विदेशी कंपनियां अब भारत की ओर अपना रुख कर रही हैं।

सैमसंग का भारत में बड़ा निवेश
सैमसंग को भारत में कारोबार की बड़ी संभावनाएं दिख रही हैं। सैमसंग भारत में मैनुफैक्चरिंग यूनिट शिफ्ट कर सकती है। सैमसंग का एक बड़ा कारखाना पहले से ही दिल्ली से सटे नोएडा में चल रहा है। सैमसंग ने जून 2017 में 5,915 करोड़ रुपए का निवेश से नोएडा स्थित प्लांट की क्षमता को दोगुना करने का ऐलान किया था।
भारत को होगा फायदा
बता दें कि चीन स्मार्ट फोन समेत मोबाइल सेगमेंट में दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। 2013 में इस बाजार में सैमसंग की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत थी जो घटकर एक परसेंट रह गई है। चीन की दिग्गज हुआवेई टेक्नोलॉजीज और श्याओमी कॉर्प कंपनी के आगे विदेशी कंपनियां टिक नहीं पा रही हैं, हालांकि इसका फायदा भारत को हो सकता है। स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों के अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां भी चीन में अपना कारोबार समेटने का प्लान कर रही हैं। इस लिस्ट में अमेजन कंपनी का नाम सबसे आगे है। दरअसल पिछले दिनों खबर थी कि चीन में अपना कारोबार बंद करने का प्लान कर रही है और अब उसका फोकस भारत पर ज्यादा रहेगा।