1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब फ्लाइट में भी मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट! Starlink ने इस एयरलाइन के साथ हुई बड़ी डील

अब फ्लाइट में भी मिलेगा हाई स्पीड इंटरनेट! Starlink ने इस एयरलाइन के साथ हुई बड़ी डील

अब हवाई सफर के दौरान भी यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। Starlink की हाई-स्पीड इंटरनेट तकनीक वाली Wi-Fi सेवा एक बड़े एयरलाइन के विमानों में 19 अगस्त से शुरू हो गई है।

अब फ्लाइट में भी चलेगा...- India TV Hindi
Image Source : CANVA अब फ्लाइट में भी चलेगा तेज इंटरनेट!

हवाई सफर के दौरान इंटरनेट की धीमी स्पीड से परेशान यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लुफ्थांसा एयरलाइन ने स्टारलिंक की मदद से हाई-स्पीड इन-फ्लाइट Wi-Fi सेवा शुरू कर दी है। अब यात्री हजारों फीट की ऊंचाई पर उड़ते हुए भी तेज इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। लुफ्थांसा ग्रुप की योजना आने वाले वर्षों में इस सुविधा को अपने बड़े विमान बेड़े तक पहुंचाने की है।

लुफ्थांसा ने 19 अगस्त 2026 से स्टारलिंक-पावर्ड वाई-फाई की व्यावसायिक सेवा शुरू की। इसके लिए एयरबस A320neo को पहला विमान बनाया गया। इस विमान ने फ्रैंकफर्ट से रोम के लिए LH234 उड़ान भरी। करीब 10,000 मीटर की ऊंचाई पर लुफ्थांसा एयरलाइन्स के CEO जेन्स रिटर ने नई Wi-Fi सेवा को एक्टिव किया। कंपनी के मुताबिक, यह विमान अब नियमित उड़ानों में यात्रियों को हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराएगा।

2029 तक 850 विमानों में पहुंचाने की तैयारी

लुफ्थांसा ग्रुप इस तकनीक को चरणबद्ध तरीके से अपने करीब 850 विमानों में उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है। इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में ज्यादा यात्रियों को उड़ान के दौरान तेज इंटरनेट की सुविधा मिल सकती है। स्टारलिंक की मदद से यात्रियों को क्लाउड आधारित काम, ऑनलाइन सेवाओं और दूसरे ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले एप्लिकेशन चलाने में मदद मिलेगी।

Wi-Fi के लिए नहीं देना होगा पैसा

नई सुविधा की सबसे खास बात यह है कि लुफ्थांसा ग्रुप Wi-Fi मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। लुफ्थांसा ग्रुप के लॉयल्टी प्रोग्राम के सदस्य और ट्रैवल ID यूजर्स इस सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। यात्री एक साथ कई डिवाइस को Wi-Fi से कनेक्ट कर सकते हैं। हालांकि, एयरलाइन ने वॉयस और वीडियो कॉल की अनुमति नहीं दी है। लाइव वीडियो रिकॉर्ड करके उसे प्रसारित करना भी प्रतिबंधित रहेगा।

ऐसे कनेक्ट होगा फ्लाइट का Wi-Fi

Wi-Fi इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों को पहले अपने फोन या लैपटॉप में फ्लाइट मोड चालू करना होगा। इसके बाद Wi-Fi ऑन करके “Lufthansa Group Wi-Fi” नेटवर्क चुनना होगा। कनेक्ट होते ही लॉगिन पोर्टल अपने आप खुल जाएगा। अगर पोर्टल नहीं खुलता है तो ब्राउजर में wifi.lufthansa.com दर्ज करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

अभी चुनिंदा विमानों में ही सुविधा

फिलहाल स्टारलिंक Wi-Fi चुनिंदा विमानों में ही उपलब्ध है। यात्री यात्रा से पहले यह पता नहीं कर सकते कि उनकी फ्लाइट में यह सुविधा होगी या नहीं। हालांकि, लुफ्थांसा ग्रुप भविष्य में अपनी वेबसाइट पर ऐसा फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे यात्री बुकिंग से पहले Wi-Fi की उपलब्धता देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें- एलन मस्क के Starlink पर भारत में फिर फंसा पेंच, जानें क्यों लॉन्च में हो रही देरी

Latest Business News