नई दिल्ली। स्मार्टफोन में भले ही कितने अच्छे फीचर्स क्यों न हों, लेकिन अगर उसकी बैटरी दमदार नहीं है तो ये फीचर्स भी किसी काम के नहीं हैं। अगर आपका स्मार्टफोन आधे से अधिक समय तक चार्ज ही होता रहेगा, तो आप उससे अपने काम कैसे निपटा पाएंगे। इसलिए एक स्मार्टफोन में बेहतर फीचर्स के साथ ही साथ दमदार बैटरी होना भी बहुत जरूरी है। आज हम यहां आपको पांच ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके फीचर्स तो शानदार हैं ही लेकन उनकी बैटरी भी काफी दमदार है।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो
दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने एस7 और एस7 एज स्मार्टफोन के बाद गैलेक्सी सिरीज को पेश किया था, जो आज की तारीख में सबसे ज्यादा लोकप्रिय सिरीज है। यह एक 6 इंच का डिवाइस है और इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 एसओसी है और यह 4जीबी रैम के साथ आता है। इसमें 16एमपी का रिअर कैमरा भी बहुत शानदार है।
रैम और स्टोरेज: 4जीबी/32जीबी
डिस्प्ले: 6 इंच (1080x1920)
प्रोसेसर: 1.8 गीगाहर्ट्ज, ओक्टा
ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉयड
प्राइमरी कैमरा: 16एमपी
फ्रंट कैमरा: 8एमपी
बैटरी: 5000 एमएएच
एसओसी: क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
लेनोवो पी2
जहां तक बैटरी की बात है तो लेनोवो पी2 बहुत उम्दा प्रदर्शन करने वाला फोन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 एसओसी चिपसेट के साथ ही 4जीबी रैम दी गई है। इस फोन की खासियत इसकी बैटरी लाइफ है, अधिक उपयोग पर भी इसकी बैटरी 2 दिन से ज्यादा तक चलती है।
हालांकि मी मैक्स प्राइम में 5000 एमएएच की बैटरी नहीं है लेकिन इसमें दमदार पावर बैकअप देखा गया है। यह फोन बहुत तेज है, इसमें स्नैपड्रैगन 650 एसओसी है। जो लोग वीडियो और कंटेंट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनके लिए यह डिवाइस अच्छा साबित होगा।