India TV Paisa Desk
Published : Mar 31, 2021 07:14 pm IST, Updated : Mar 31, 2021 07:17 pm IST
इस कटौती के बाद अब दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 809 रुपए होगा, अबतक यह दाम 819 रुपए था।
Image Source : FILE PHOTOLPG Cylinder price cut from April 1 know new price
नई दिल्ली। LPG रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। एक अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हो गई है। इंडियन ऑयल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार पहली अप्रैल से देशभर में 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपए की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 809 रुपए होगा, अबतक यह दाम 819 रुपए था। वहीं कोलकाता में दाम 835.50 रुपए, मुंबई में 809 रुपए और चेन्नई में 825 रुपए प्रति सिलेंडर होगा।
इंडियन ऑयल की तरफ से कहा गया है कि नंबर 2020 से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और क्योंकि भारत को आयातित तेल पर निर्भर रहना पड़ता है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह से घरेलू बाजार में भी पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही थी। इंडियन ऑयल के अनुसार 2014 तक देशभर में 55 प्रतिशत घरों में रसोई गैस का इस्तेमाल होता था लेकिन अब देश के 99 प्रतिशत घरों में गैस सिलेंडर से खाना पक रहा है।
Image Source : ioclLPG Cylinder price cut from April 1 know new price
इंडियन ऑयल के अनुसार पिछले कुछ दिनों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कुछ नरमी आई है और उस वजह से घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हल्की कटोती हुई है और अब रसोई गैस सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 60 पैसे और डीजल की 61 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है।