Kark Rashifal 17 December 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए आज, 17 दिसंबर 2025 का दिन मिला जुला रहेगा। आज का समय परिवार के साथ बिताने के लिए अनुकूल रहेगा, जिससे घर में गर्मजोशी और अपनापन महसूस होगा। व्यापार और नौकरी से जुड़े कई अवसर आपके रास्ते में आएंगे। व्यवसायियों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं, लेकिन डील या समझौते सोच-समझ कर करें। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन संतुलन, अवसर और परिवार के साथ आनंद से भरा रहने वाला है। यहां पढ़िए पूरा राशिफल।
बिजनेस में लाभ मिलेगा, आर्थिक हालात होंगे मजबूत
आज आपका दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धन लाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले कैंसिल हो जाएं। इस राशि के आर्किटेक्ट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।
आज के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 8 है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
More Rashifal News